तो सारी अटकलों पर ब्रेक लगाते हुए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म की शुरुआत होने के संकेत मिल चुके हैं..जी हां ऋतिक रौशन, टाइगर श्रॉफ़ और वाणी कपूर की स्टारकास्ट से सजी एक्शन पैक्ड फिल्म जिसका नाम अभी डिसाइड नहीं हुआ है…इस साल अगस्त से फ्लोर पर जायेगी।

फिल्म यशराज बैनर तले बनेगी जिसमें ऋतिक टाइगर के गुरु के रोल में होंगे , अब ये गुरु कैसा होगा और फिल्म की स्टोरी क्या होगी ये अभी भी काफी सस्पेंस में है। फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
वैसे सिद्धार्थ आनंद- ऋतिक और 2 अक्टूबर का ये दूसरा संयोग होगा क्योंकि इससे पहले दोनों ने फिल्म बैंग बैंग में साथ काम किया था और वो फिल्म भी गांधी जयंती के दिन ही रिलीज़ हुई थी।

वैसे इस नयी फिल्म की शूटिंग बड़े ही फास्ट अंदाज़ में अगस्त 2018 से शुरु होकर फरवरी 2019 तक ख़त्म कर ली जायेगी।
सिद्धार्थ आनंद के करियर की बात करें तो उनकी पहली फिल्म सलाम नमस्ते को काफी पसंद किया गया था वहीं दूसरी फिल्म ता रा रम पम पम एवरेज थी , वहीं बचना ऐ हसीनो सुपरहिट हुई थी, जबकि अनजाना अनजानी ने फ्लॉप का स्वाद चखा था। लेकिन आनंद की बैंग बैंग ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

