फ़िल्म राज़ी की शूटिंग वैसे तो अक्टूबर में ख़त्म हो गयी थी..मगर मेकर्स से लेकर कलाकार तक फिल्म के बारे में कुछ न कुछ बातें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जब तो हमने सोचा कि फिल्म की कहानी भी आपको थोड़ा बहुत बता ही देते हैं क्योंकि फिल्म से जुड़े लोग तो ये बताने से रहे। इससे पहले कि हम आपको कहानी बतायें, चलिए राज़ी के सफ़र को थोड़ा जान लेते हैं…तो बात शूट के आख़िरी दिन कि यानि 28 अक्टूबर की करते हैं जब आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर भावुक होकर बताया था कि राज़ी की शूटिंग का आखिर दिन था और किसी फिल्म से बिछड़ना हमेशा तकलीफ़देह होता है। उन्होने जो तस्वीर डाली थी वो ये थी-
वैसे तस्वीर सिर्फ़ यही नहीं है..बल्कि ढेर सारी और भी खूबसूरत तस्वीरें फ़िल्म राज़ी की हम आपके लिए लेकर आये हैं-
फिल्म राज़ी की कहानी कश्मीर के बैकड्रॉप पर है..आलिया एक कश्मीरी महिला के रोल में है जिसकी शादी एक पाकिस्तानी मिलिट्री ऑफिसर से होती है , पाकिस्तानी ऑफिसर के रोल में विकी कौशल हैं। फिल्म इन्ही दोनों के रिश्तों के बीच की पेचीदगी को खूबसूरती से परदे पर लाने की कोशिश होगी। फिल्म की डायरेक्टर हैं मेघना गुलज़ार जो इससे पहले तलवार जैसी मजबूत फिल्म दे चुकी हैं। फिल्म राज़ी 11 मई को परदे पर दस्तक देगी।
