ड्रीम गर्ल’ का नया गाना “रिंग रिंग” आज होगा रिलीज, जिसे सुन कर आपके मन में भी बज उठेगी प्यार की घंटी!

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल के साथ एक बार फिर दर्शकों को हैरत में डालने के लिए तैयार हैं। आयुष्मान और नुशरत भरुचा अभिनीत फिल्म अपने मज़ेदार कांसेप्ट और मनोरंजक कहानी के साथ सुर्खियों में बनी हुई है। वही, हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर और पहले गाने ‘राधे राधे’ ने भलीभांति दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है।
आज फ़िल्म का अगला गाना “रिंग रिंग” रिलीज के लिए तैयार है जिसके साथ आप भी ‘ड्रीम गर्ल’ की दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हो जाइए! आयुष्मान इस गाने में ड्रीम गर्ल उर्फ पूजा बन कर एक असामान्य विचित्र तरीके से लोगों की समस्याओं को हल करते हुए दिखाई देंगे। जबकि आयुष्मान उर्फ पूजा मथुरा में हर किसी के सपनों की रानी बन गई है, वही पूजा के चार प्रोटोटाइप प्रेमी हैं- एक ‘हरियाणवी सिपाही’, एक पुरुषों से नफरत करने वाली महिला, एक जस्टिन ‘बीबर’ जो हरियाणा से है और एक बाल ब्रह्मचारी है। हरियाणवी पुलिस पूजा को अपनी टिपिकल शायरी के साथ लुभाने की कोशिश करता है, तोतो उर्फ ’हरियाणा का जस्टिन बीबर’ पूजा को अपने साहस के साथ खुश करता है, वही पुरुषों से नफ़रत करने वाली रोमा भी पूजा के प्यार में पागल है और उसकी मीठी आवाज़ रोमा के दर्द-ए-दिल के लिए दवा की तरह है जबकि बाल ब्रह्मचारी महेंद्र, पूजा को अपनी बिना सुर और ताल की आवाज में गाकर जीतने का प्रयास करता हैं। फ़िल्म में हास्यपूर्ण सवारी की शुरूवात तब होती है जब सभी को पूजा के साथ प्यार हो जाता है और इस किरदार को आयुष्मान ने बखूबी निभाया है।
“रिंग रिंग” एक मजेदार गीत है जो फिल्म के विषय को रेखांकित करता है और ड्रीम गर्ल उर्फ पूजा और उसके चार प्रेमी विजय राज, अभिषेक बनर्जी, निधि बिष्ट और राज भंसाली से मुखातिब करवाता है। यह गाना फ़िल्म की कहानी को आगे बढ़ाता हुआ नज़र आएगा। मीत ब्रोस द्वारा रचित “रिंग रिंग” के बोल कुमार द्वारा लिखित है तथा जोनिता गांधी और नक्श अजीज ने इसे अपनी आवाज़ से नवाज़ा है।
