FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

पानीपत फ़िल्म के बारे में पूरी जानकारी यहां पढ़ें

0 741

आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म पानीपत के लिए मुम्बई से दूर नितिन देसाई के ओपन फ़िल्म स्टूडियो में शनिवार वाड़ा का सेट पूजन किया गया। फिल्म पानीपत में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन की मुख्य भूमिका है। आशुतोष गोवारिकर की ये पीरियड ड्रामा फिल्म में जिस सेट का भूमि पूजन अक्षय तृतिया के दिन किया गया वो मराठा साम्राज्य की किलेबंदी का नायाब उदाहरण है। पुणे का शनिवार वाड़ा 18 वी शताब्दी में मराठा साम्राज्य के विस्तार के समय मुख्य किलो में से एक था। आपको बता दें कि आशुतोष की फ़िल्म 18वीं शताब्दी में हुई पानीपत के तीसरे युद्धा पर आधारित है, ये लड़ाई मराठा साम्राज्य और अफ़गानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी। नितिन देसाई फिल्म के सेट निर्माण की जिम्मेदारी देख रहे हैं। नितिन ने ही आशुतोष की फिल्म जोधा अकबर और लगान का सेट भी बनाया था। पानीपत 6 दिसंबर 2019 को रिलीज़ होगी। फिल्म से जुड़ी खास तस्वीरें नीचे देखें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.