FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

दीपिका पादुकोण अपनी अगली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले, बैंगलोर में अपने परिवार से मुलाकात कर के लौटीं मुंबई!

0 383

दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए आयोजित एक सत्र के दौरान कहा था कि पहली चीज जो वह एक बार लॉकडाउन में ढील आने के बाद करना चाहेगी, वह सबसे पहले बैंगलोर जा कर अपने परिवार से मुलाकात करेंगी।

अब, चूंकि अंतर राज्य यात्रा पर लगे प्रतिबंध में पूरे देश में ढील दे दी गयी है, ऐसे में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण बैंगलोर में अपने माता-पिता और बहन से मिलने के बाद एक बार फिर मुंबई लौट आई हैं।

वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले उनसे मिलने के लिए उत्सुक थी, जो अब धीरे-धीरे शूटिंग फिर से शुरू होने के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग जल्द ही फिर से शुरू करने वाली हैं। वही, लॉकडाउन के पिछ्ले कुछ महीनों में, दीपिका अपने परिवार से दूर थी और केवल वर्चुअल तरीके से, समय-समय पर उनकी खबर लेती रहती थी।

और अब, स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद, अभिनेत्री ने अपने पति रणवीर सिंह के साथ बैंगलोर का सफ़र करने का फैसला किया और इस सफ़र के दौरान दोनों द्वारा सभी आवश्यक सावधानी बरती गई थी।

कुछ समय पहले ही वापस लौटे, दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर फ़ोटोग्राफर्स द्वारा भी कैप्चर किया गया है।

दीपिका जल्द ही शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी और उसके बाद, बैक टू बैक अपने सभी वर्क कमिटमेंट को पूरा करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.