The Zoya Factor: पंकज धीर आपको हर परेशानी से मुक्त करवाने के लिए के लिए ले कर आये है ‘ज़ोया कवच’; ट्रेलर 27 अगस्त को होगा रिलीज!
“The Zoya Factor” के पहले मोशन पोस्टर के साथ प्रशंसकों को लुभाने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म से रोमांचक प्रमोशनल यूनिट साझा की है जिसमें हाल ही में फ़िल्म में शामिल हुए अभिनेता पंकज धीर आपको हर परेशानी से बचाने के लिए ‘ज़ोया कवच’ ले कर आये है जो आपके जीवन में शतप्रतिशत गुड लक ले कर आएगा!
वीडियो में, पंकज धीर ने ‘ज़ोया कवच’ फ्रेम के फायदों के बारे में बताया है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम की लकी चार्म सोनम कपूर आहूजा उर्फ ज़ोया सोलंकी हैं। इतना ही नहीं, वीडियो ने 27 अगस्त को ‘द ज़ोया फैक्टर’ के ट्रेलर रिलीज की घोषणा के साथ उत्साह डबल कर दिया है।
The Zoya Kavach is here exuding good luck rays at the speed of 600mbps. Book this kavach NOW! You’ll see it work in mysterious ways. Trailer out on August 27.#TheZoyaFactorhttps://t.co/8oIWiVw9ia@dulQuer #AbhishekSharma @Pooja__Shetty @aartims @foxstarhindi @ad_labsfilms
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) August 24, 2019
निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर इस विशेष ‘ज़ोया कवच’ वीडियो को साझा करते हुए लिखा,”Suno! Suno! India waale suno! Ab aapki taraf bhi good luck aayega 600mbps ki speed se. Aaj hi book kijiye Zoya Kavach aur dekhiye trailer on August 27!
#TheZoyaFactor bit.ly/ZoyaKavach600″.
निर्माताओं ने निश्चित रूप से ‘ज़ोया कवच’ के अनोखे आईडिया के साथ ट्रेलर रिलीज की घोषणा की है जिसे देखने के बाद अब हर किसी के नज़रे 27 अगस्त पर टिकी है!
‘द जोया फैक्टर’ एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है जो टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है!
फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
