दीपिका पादुकोण ने कई भाषाओं में बनने जा रही फिल्म के सह-कलाकार प्रभास को हार्दिक स्वागत के लिए कहा धन्यवाद!

इस सप्ताह के अंत में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक देखने मिली थी जहाँ वैजयंती मूवीज़ द्वारा पैन इंडियन अपील के साथ एक त्रिभाषी के रूप में अगली फ़िल्म की घोषणा कर दी गयी है। अश्विन नाग द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास एक साथ नज़र आएंगे।
दोनों अभिनेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में पोस्ट किया है। प्रभास लिखते है,”We are very excited to have @deepikapadukone on board, welcome 😊”
और अब, दीपिका पादुकोण ने प्रभास के पोस्ट पर साझा करते हुए लिखा,”Thank You so much for the warm welcome!I cannot wait for this incredible journey to begin… 🙏🏽”
इस घोषणा के बाद से ही, दोनों सुपरस्टार्स के प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। इस पैन-इंडियन फिल्म को तीन भाषा- हिंदी, तमिल और तेलुगु में शूट किया जाएगा।
यह एक बड़ी बजट की फिल्म है, जो भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म ‘बाहुबली’ से भी बड़ी है। यह एक साइंस-फिक्शन जॉनर फ़िल्म होगी।
इस प्रॉजेक्ट को वैजयंती मूवीज़, निर्माता सी अश्विनी दत्त, सह-निर्माता स्वप्ना और प्रियंका दत्त और निर्देशक अश्विन नाग द्वारा संभव किया गया है।
