रिलीज़ से पहले, फिल्म “लुटकेस” के निर्माताओं ने ‘लाल रंग की पेटी’ नामक एक नया म्यूजिक वीडियो किया रिलीज़!

आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘लुटकेस’ 31 जुलाई को डिज्नी+ हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लूटकेस में कुणाल केमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी और विजय राज जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं का एक समूह नज़र आएगा। फिल्म में एक प्रफुल्लित कर देने वाली कहानी होगी जो एक ऐसे व्यक्ति के इर्दगिर्द घूमती हुई नज़र आएगी जिसके हाथ पैसों भरा ‘लाल सूटकेस’ लग जाता है।
हाल ही में, आगामी फिल्म से एक गाना दर्शकों के सामने पेश किया गया है जो एक विचित्र और मज़ेदार तरीके से प्रसिद्ध लाल सूटकेस को ट्रिब्यूटे है! ‘लाल रंग की पेटी’ नामक यह गाना, 90 दशक के स्टाइल में एक पॉप नंबर है जिसमें जीवन के तथ्यों के बारे में बताया गया है। यह मधुर संगीत अमर मंगुलकर द्वारा रचित है। वही, इस गाने को विवेक हरिहरन ने अपनी आवाज़ दी है और कपिल सावंत द्वारा लिखित है।
यह सॉन्ग वीडियो राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित किया गया है जिसमें अभिनेता कुणाल खेमू को बैग के साथ झूमते हुए देखा जा सकता है और वे इस बैग को बेहद प्यार से निहारते हुए नज़र आ रहे है। “लुटकेस” राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो और सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।
‘लुटकेस’ के साथ क्या होगा? इसका पता 31 जुलाई 2020 में फ़िल्म की रिलीज़ के साथ ही पता चलेगा!
