अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने विद्या बालन अभिनीत ‘शकुंतला देवी’ से नया गाना ‘रानी हिंदुस्तानी’ किया रिलीज़!

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी बायोग्राफिकल फ़िल्म ‘शकुंतला देवी’ से एक नया गाना रिलीज़ कर दिया है। ‘रानी हिंदुस्तानी’ नामक इस गीत में शकुंतला देवी के अविश्वसनीय सफ़र का वर्णन किया गया है। औपचारिक शिक्षा न होने के बावजूद, शकुंतला देवी ने दो बार 13 अंकों की संख्या को केवल 28 सेकंड में गुणा करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। इस सशक्त गीत को सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज़ दी है और संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर द्वारा रचित है। वही, गीत के बोल प्रसिद्ध गीतकार वायु द्वारा लिखे गए हैं।
“शकुंतला देवी का जीवन बहुत प्रेरणादायक है। उनके गणितीय कौशल के अलावा, उनके जीवन में ऐसा बहुत कुछ है जिसके बारे में लोग नहीं जानते हैं। वह एक आश्वस्त और स्वतंत्र महिला थीं और इस गाने ने हमें उस सार को दर्शाने की ज़रूरत थी। वायु ने खूबसूरती से शब्दों को पिरोया है और हमेशा की तरह, सुनिधि ने अपनी अविश्वसनीय आवाज के साथ गीत को जीवंत किया है। विद्या बालन के आकर्षण और शानदार स्क्रीन उपस्थिति एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लेगी। हम आशा करते हैं कि दर्शकों को यह गाना पसंद आएगा और इसे एन्जॉय करेंगे।”,म्यूजिकल जोड़ी सचिन-जिगर ने साझा किया।
अनु मेनन द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा (अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित, शकुंतला देवी में विद्या बालन के साथ-साथ जिशु सेनगुप्ता, सान्या मल्होत्रा और अमित साध प्रमुख भूमिका निभा रहे है।
फ़िल्म की पटकथा अनु मेनन और नयनिका महतानी द्वारा लिखित है, जबकि संवाद इशिता मोइत्रा द्वारा लिखे गए हैं। इस सुपर प्रतिभा से मिलने के लिए, 31 जुलाई से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो देखना न भूले!
सॉन्ग लिंक: https://youtu.be/E-09EFqyWyY
