Kanika Mann स्टारर ज़ी टीवी के सीरियल ‘गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा’ की शूटिंग फिर से शुरू होने पर कास्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सूत्रों के अनुसार, यह शो एक पीढ़ी की छलांग का गवाह बनेगा, जिसमें अधिकांश कलाकार शो से बाहर होंगे और उनकी जगह नए चेहरे दिखेंगे. लेकिन सीरियल की मेन फीमेल लीड कनिका मान शो में बनी रहेंगी.
निर्माताओं ने कनिका मान को बनाए रखने का फैसला किया है, जो गुड्डन की बेटी की भूमिका निभाएंगी. उनके अलावा, अधिकांश कलाकार जिसमें मेल एक्टर्स की संख्या ज्यादा है बाहर निकलेंगे जिसमें निशांत मलकानी का नाम भी शामिल है. बहुत जल्द इस बारे में आधिकारिक ऐलान भी हो जाएगा.

शो के निर्माता वेद राज के मुताबिक लीप लेने का विचार और उसपर बात बहुत लंबे समय से चल रही थी.इस फैसले का लॉक डाउन से कोई लेना-देना नहीं है। हमारी क्रिएटिव टीम ने महसूस किया कि मूल कहानी में तलाश करने के लिए कुछ भी नहीं बचा था। नई स्टोरीलाइन लोगों की दिलचस्पी और बढ़ाएगी.
सितंबर 2018 में लॉन्च किए गए सीरियल गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा में एक युवा लड़की गुड्डन की यात्रा को पेश किया गया, जो बड़ी विचित्र हालातों के कारण, एक बहुत बड़े आदमी अक्षत से शादी कर लेती है। पारिवारिक ड्रामा होने के साथ साथ ये दो अलग-अलग व्यक्तियों की प्रेम कहानी पर भी फोकस करती है.
