हमारी रानी सा पद्मावती ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया.. पांच जनवरी को दीपिका को दोस्तों , उनकी फैमिली और उनके चाहने वालों ने न जाने कितना उपहार दिये होंगे लेकिन दीपिका को इनमें से किसी का भी गिफ्ट उतना नहीं भाया जितना उन्हे पसंद आया अपने बांग्लादेशी फैन्स का गजब का गिफ्ट..दीपिका के बांग्लादेशी फैन्स ने अपनी मेहनत से फंड इकठ्ठा करके एक गांव में पानी का कुआं खुदवाया..दीपिका के अरब फैन क्लब ने इस न्यूज को शेयर करते हुए लिखा कि ये कुआं उन्होने दीपिका के जन्मदिन पर गांव वालों को समर्पित किया है।

it fills my heart to see your generosity & contribution in making this world a better & happier place.This is the best birthday gift I could’ve asked for.I love you & I’m so proud of you all. https://t.co/kQYZiDMGEZ
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) January 8, 2018
दीपिका ने जब ये ट्वीट देखा तो वो भावुक हो गयीं..उन्होने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा…
“इस खबर ने मेरा हृदय भर दिया..आप लोगों की ये उदारता और योगदान हमारी दुनिया को बेहतर और खुशहाल बना रहा है..ये मेरे लिए मेरा बेस्ट बर्थ डे गिफ्ट है..मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और मुझे आप सभी पर गर्व है “
