FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

मशहूर एक्टर विशाल आनंद का लम्बी बीमारी बाद निधन

गीत ‘चलते चलते मेरे यह गीत याद रखना’ के लिए मशहूर हुए एक्टर विशाल आनंद नहीं रहे.

0 350

स्टार्स के निधन का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब बॉलीवुड के गुजरे जमाने के एक्टर मशहूर देव आनंद के भतीजे विशाल आनंद का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. विशाल आनंद को फिल्म चलते-चलते के लिए याद किया जाता है .

इस फिल्म में वे एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के साथ रोमांस करते नजर आए थे. फिल्म को लोगों द्वारा पसंद किया गया था. इस फिल्म का निर्माण भी विशाल आनंद ने ही किया था. विशाल आनंद काफी समय से फिल्मों से दूर थे और अब लंबी बीमारी के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा भी कह दिया. बीते 4 अक्टूबर 2020 को उनका निधन हो गया.

एक्टर ने बॉलीवुड के तकरीबन दर्जन भर फिल्मों में काम किया था. फिल्म एक्टर पूरब कोहली उनके भतीजे हैं. विशाल आनंद का असल नाम भीष्म कोहली था. आशोक कुमार, श्रीराम लागो और महमूद जैसे लेजेंड्री एक्टर के साथ भी विशाल ने स्क्रीन शेयर की. वे चलचे चलते के अलावा दिल से मिले दिल, हिंदुस्तान की कसम और किस्मत जैसी फिल्म में नजर आए. उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया. वे फिल्म निर्माता भी थे.

विशाल आनंद के ही प्रोडक्शन हाउस के तहत म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. विशाल आनंद बॉलिवुड के उन चंद लोगों में से एक हैं जिन्हें म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी की सफलता का श्रेय दिया जाता है. विशाल ने अपने करियर के दौरान कुछ फिल्मों में ही काम किया.

आपने 70 और 80 के दशक में ही फिल्मों में काम किया इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली. बॉलीवुड में उन्हें लीड रोल में काम तो मिला मगर वे फिल्मों में बड़ी पहचान नहीं बना सके और एक वक्त के बाद लोगों ने भी उन्हें भुला दिया.विशाल आनंद का असली नाम भीष्म कोहली है और वे आनंद परिवार से ताल्लुक रखते हैं.

एक एक्टर के तौर पर उन्हें चलते चलते फिल्म में सिमि ग्रेवाल के साथ काम सदाबहार टाइटल सॉन्ग के लिए याद किया जाता है. उन पर फिल्माए सुपरहिट गाने ‘ चलते चलते मेरे यह गीत याद रखना’को भले कौन भूल सकता है. गाने को किशोर कुमार ने गाया था और आज भी ये गीत लोगों के जहन में ताजा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.