2 अगस्त का दिन अक्षय कुमार के फैंस और सिनेमा उद्योग के लिए अहम रहा. अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली नई फिल्म बेल बॉटम के 2D के साथ 3D में होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की. अक्षय कुमार के लीड रोल वाली ये फिल्म 19 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज डेट का भी ऐलान खिलाड़ी कुमार ने 30 जुलाई को किया था. वहीं इससे पहले यूनिवर्सल पिक्चर्स ने विन डीजल स्टारर फास्ट एंड फ्यूरियस 9 को भी भारत में इसी दिन रिलीज करने की घोषणा की थी. इसका मतलब साफ है कि 19 अगस्त को दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने का इरादा कर चुकी हैं. पिछले 18 महीनों से जहां सिनेमाघरों में मायूसी का आलम था वहीं एक साथ 2 बड़ी फिल्मों के आने से उनमें जान आ गई है. मल्टिप्लेक्स हों या सिंगल स्क्रीन सभी दर्शकों को स्वागत की तैयारियों में लग गए हैं. मगर सवाल है कि इन फिल्मों के टकराव का नुकसान किसे ज्यादा होगा, क्योंकि दोनों ही फिल्में एक दूसरे के कारोबार पर हावी होने की कोशिश करेंगी. मेरे ख्याल से इस लड़ाई में अभी भी अक्षय कुमार का पलड़ा ज्यादा भारी है क्योंकि अव्वल तो ये हिंदी फिल्म है,जबकि फास्ट एंड फ्यूरियस-9 हॉलीवुड फिल्म जिसे हिंदी डब्ड वर्जन के साथ भी देखा जा सकेगा. दूसरी सबसे बड़ी वजह बेल बॉटम पर दांव लगाने की वो ये कि अक्षय कुमार का फैन बेस बहुत मजबूत है. उनकी फिल्में हर उम्र का दर्शक वर्ग चाव से देखता है. ऊपर से बेताबी लगभग 20 महीने बाद अक्षय कुमार को बड़े परदे पर देखने की. मगर सबसे अहम वजह इस फिल्म को ज्यादा दर्शकों का प्यार मिलने की रहेगी वो अरसे बाद सिनेमाहॉल का खुलना और जाहिर है हिंदी फिल्म दर्शकों की पहली पसंद होगी. मगर ऐसा नहीं है कि फास्ट एंड फ्यूरियस हल्की पड़ेगी.बिलकुल भी नहीं. क्योंकि इस फ्रेंचाइज को लेकर भी भारत में जबरदस्त दीवानगी है. पहले पार्ट से लेकर पिछली किस्त तक इस सीरीज की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई कीर्तिमान बनाया है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि भले ही बेल बॉटम को लीड हो लेकिन सबकुछ निर्भर करेगा कंटेंट पर. जिस फिल्म की माउथ पब्लिसिटी और रिव्यूज अच्छे होंगे उसे पहले वीकेंड के बाद लीड मिलेगी. लेकिन ये सब कुछ डिपेंड करेगा स्क्रीन काउंट पर भी, कितने स्क्रीन पर बेल बॉटम रिलीज होती है और कितने स्क्रीन्स फास्ट-9 को मिलते हैं..ये भी कुछ दिनों में साफ हो पाएगा क्योंकि कई राज्यों में ढील तो मिली है लेकिन सिनेमाघर मालिकों के पास कुछ खास प्लान नहीं है.
Trending
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
- Aditya Seal expresses excitement and admiration for co-star Akshay Kumar in upcoming comedy drama “Khel Khel Mein”
- Breaking records! Munjya, India’s first CGI actor hits the 100cr milestone
- मेगा बजट ‘रामायण’ में 2 पावरफुल स्टार्स की एंट्री
- ‘टाइगर 3 के लिए अपने बॉडी को ब्रेकिंग पॉइंट तक धकेल दिया है!’ : कैटरीना कैफ
- God’s Own Country Welcomes Lyca Productions
- Jio Studios and Maddock Films present the untold true story of India’s first and deadliest air strike: Sky Force
FilmCity World is a final destination for all your media and entertainment news, trends, celebrity gossips, new movie release, reviews and updates. We provide latest and genuine updates from the media and entertainment industry on our website. Keep reading, Keep sharing, keep caring!!
