FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

नेटफ्लिक्स की नई हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘काली खुही’ का टीजर जारी, शबाना आजमी और रिवा अरोरा स्टारर इस दिन होगी रिलीज

0 809

 

शबाना आजमी और रिवा अरोरा के अभिनय से सजी फिल्म ‘काली खुही’ 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ये एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है जिसमें पंजाब में होने वाली भ्रूण हत्याओं की पृष्ठभूमि रखी गई है. फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर में एक ऐसे परिवार की कहानी दिख रही है जिसकी बिटिया को लगातार एक छोटी बच्ची दिख रही है. फिल्म का टाइटिल काली खूही है जिसका हिंदी में मतलब काला कुंआ है. कहानी 10 वर्षीय लड़की शिवांगी के इर्द गिर्द घूमती है जिसे अपने परिवार के गांव को भूतों से बचाना है..टेरी समुंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण अंकु पांडे और रेमन चिब ने किया है.समुंद्रा ने ही डेविड वाल्टर लेच के साथ इसकी पटकथा भी लिखी है. रूपिंदर इंद्रजीत ने फिल्म के डायलॉग लिखे हैं. ‘काली खुही’ में सत्यदीप मिश्रा, रीवा अरोड़ा और लीला सैमसन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.नेटफ्लिक्स भारत में हॉरर और थ्रिलर स्टोरीज पर लगातार काम कर रहा है.नेटफ्लिक्स ने इससे पहले घोस्ट स्टोरीज़ और बुलबुल के साथ बेताल को भी अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.