FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

प्रभास 20″ के निर्माता फिल्म का पहला लुक पोस्टर इस सप्ताह करेंगे रिलीज़!

0 323

पैन इंडिया स्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म अब रिलीज़ के करीब पहुंच रही है! उनकी आगामी फिल्म के निर्माताओं ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें 10 जुलाई 2020 में फिल्म का पहला लुक पोस्टर रिलीज़ करने की घोषणा की गई है।

पोस्टर के बीचोबीच एक घड़ी के साथ ‘फर्स्ट लुक’ लिखा हुआ है और घड़ी की सुई 10 बजे की ओर इशारा कर रही है, जो यह दर्शाता है कि ‘प्रभास 20’ का पहला लुक सुबह 10 बजे रिलीज़ होगा।

फिल्म में पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन जैसे कलाकारों की टुकड़ी नज़र आएगी।

‘प्रभास 20’ राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट की गई है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी मनोज परमहंस द्वारा की गई है और फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर आर रवींद्र हैं।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार ने अपने बैनर टी-सीरीज़ के साथ-साथ यूवी क्रिएशन्स के वामसी प्रमोद के साथ किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.