FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

दिशा पटानी सिर्फ़ खूबसूरत चेहरा और हॉट बॉडी तक सीमित नहीं है”,अभिनेत्री की अगली फिल्म के निर्देशक ने किया साझा!

0 854

दिशा पटानी अपनी आगामी फिल्म मलंग के ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दिशा फ़िल्म में न केवल अपनी प्रभावशाली एंट्री के साथ हॉटनेस फैक्टर बढ़ा रही है, बल्कि इस फिल्म में ‘बोहो’ अवतार के साथ भी एक्सपेरिमेंट करते हुए नज़र आएंगी। अभिनेत्री के बारे में बात करते हुए, उनकी आगामी फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी के पास साझा करने के लिए बहुत कुछ था!

हाल ही में एक इंटरव्यू में, उनकी आगामी फिल्म ‘मलंग’ के निर्देशक मोहित सूरी ने अभिनेत्री के बारे में अपने विचार साझा किये है। “पूरी दुनिया को लगता है कि दिशा सिर्फ एक सुंदर चेहरा और हॉट बॉडी तक सीमित है। लेकिन वह उससे बहुत ज्यादा है। उनके वास दिमाग और दिल भी है। ”

उन्होंने आगे कहा, “दिशा के किरदार में ग्लैमरस और बोहेमियन वाइब का एक परफ़ेक्ट मिश्रण है, दोनों गुण जो मैं दिशा में आसानी से कल्पना कर सकता था। दिशा की भूमिका को अब तक अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और मुझे यकीन है कि दर्शक इस फिल्म को देखने के बाद उससे और भी ज्यादा जुड़ा महसूस करेंगे। ”

अपने प्रशंसको की अविश्वसनीय गिनती के साथ, अभिनेत्री फिल्मों के चयन और बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्री के नाम से प्रसिद्ध है। अभिनेत्री को न केवल अपने प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जाता है, बल्कि फिल्म निर्माताओं के बीच भी वह एक प्रशंसित नाम हैं। वह कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का चेहरा है जो उन्हें अत्यधिक बैंकेबल बनाता है।

दिशा पटानी को मलंग के ट्रेलर के लिए खूब सराहना मिल रही है और उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है। कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेत्री अपने अभिनय कौशल और खूबसूरत लुक के साथ दर्शकों को लुभाना बखूबी जानती है।

आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, दिशा जल्द मोहित सूरी की “मलंग” के साथ 7 फरवरी 2020 में सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है। वही, फ़िल्म “राधे” में एक बार फिर सलमान खान के साथ रोमांस करेंगी और साथ ही, एकता कपूर की ‘केटीना’ में भी नज़र आएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.