FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर पूरा किया अपना वादा !

0 432

इसमें कोई संदेह की बात नहीं है कि एक टॉप अभिनेत्री होना फुल टाइम जॉब है, किसी को शायद ही कभी खुद के लिए समय मिलता है लेकिन दीपिका पादुकोण इसमें भी माहिर है।
अभिनेत्री ने हाल ही में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन में नामांकित प्रतिभा को अवार्ड्स से सम्मानित किया है।

बॉलीवुड की अग्रणी महिला हमेशा की तरह इस बार अपनी फिल्म छपाक के साथ व्यस्त है, जिसे हाल ही में देश भर में रिलीज़ किया गया है, लेकिन सभी भागदौड़ के बीच, अभिनेत्री ने इस पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए समय निकाल ही लिया क्योंकि दीपिका ने बहुत पहले इसमें शरीक होने का वादा किया था।

मालती के रूप में दीपिका की परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया है जहां दीपिका ने न केवल कहानी को स्क्रीन पर उतारा है, बल्कि अपने चरित्र-चित्रण के साथ लक्ष्मी के दर्द और जीत को भी पर्दे पर पेश किया है। भारतीय प्रशंसकों से लेकर बॉलीवुड बिरादरी और दुनियाभर से प्रशंसक, अभिनेत्री की प्रशंसा कर रहे हैं।

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म “छपाक” 10 जनवरी 2020 में रिलीज हो चुकी है। साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.