फिल्म ‘Dream Girl’ को प्रमोट करने के लिए मुंबई के बांद्रा में शनिवार की रात एक ‘म्यूजिकल नाईट’ का आयोजन किया गया था, जहाँ मुख्य कास्ट Ayushmann Khurrana, नुसरत भरूचा और निर्देशक राज शांडिल्य के साथ कुछ ऐसे सिंगर्स सुर से सुर मिलाते हुए नज़र आये जो स्त्री एवं पुरुष दोनों ही आवाज़ में सुर लगाने में माहिर है।
Ayushmann Khurrana और नुसरत भरूचा की आगामी फिल्म ‘Dream Girl’ के ट्रेलर और इसके गानों को जनता द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है और ऐसे में दर्शकों के बीच अधिक उत्साह बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने बीते दिन एक म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया था। म्यूजिकल शो में सबसे दिलचस्प हिस्सा यहाँ ऐसे गायकों की मौजूदगी थी जो स्त्री एवं पुरुष दोनों की आवाज़ में गा सकते है, ठीक उसी तरह जिस तरह फ़िल्म में Ayushmann Khurrana का किरदार है जो लड़का और लड़की दोनों आवाज़ में बात करना बखूबी जानता है ।
इस खूबसूरत शाम में गायकों ने फिल्म के सभी गानों पर जमकर परफॉर्म किया, जबकि फ़िल्म की स्टारकास्ट वहाँ उपस्थित मेहमानों के साथ इस सुरीली शाम का आनंद लेते हुए नज़र आई।
फिल्म के विषय और Ayushmann Khurrana के किरदार को ध्यान में रखते हुए, निर्माता फिल्म के प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
फ़िल्म में सुपरस्टार एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाने के लिए तैयार है, जो लोकल ड्रामा के लिए लड़कियों की तरह कपड़े पहनता है और आत्मविश्वास ऐसा जिसे देख कर हर कोई दंग रह जाएगा! अपने इसी पेशे के कारण उन्हें एक रेडियो स्टेशन में नौकरी मिल जाती है, जहाँ उन्हें रेडियो सुनने वालों से लड़की की आवाज़ में बात करने की आवश्यकता होती है। कुछ ही समय में, पूजा की आवाज़ पूरे शहर को अपना दीवाना बना लेती है और हर कोई इस आवाज़ को अपना दिल दे बैठता है!
ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। ‘Dream Girl’ 13 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
Trending
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
