एली गोनी, जैस्मीन भसीन और राहुल वैद्य को ‘द फैमिली मैन’ के नए सीज़न का है बेसब्री से इंतज़ार; #CantWaitForTheFamilyMan

‘द फैमिली मैन’ के नए सीज़न के रोमांचक ट्रेलर ने न केवल नेटिज़न्स का ध्यान खींचा है, बल्कि टेलीविजन और फिल्म बिरादरी को भी उत्साहित कर दिया है। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के ‘द फैमिली मैन’ के नए सीज़न के लिए अपने उत्साह को साझा करते हुए, लोकप्रिय अभिनेता एली गोनी ने ट्विटर पर अपने सबसे अच्छे दोस्त और पार्टनर-इन-क्राइम राहुल वैद्य के साथ अपने मज़ेदार दिनों की यादें ताजा की है, क्योंकि इस सीरीज़ के श्रीकांत और जेके की तरह वह भी एक-दूसरे के कांफीडेंट्स हैं।
दोनों के उत्साह को देखते हुए, लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री और एली गोनी की मंगेतर, जैस्मीन भसीन ने जवाब में ट्वीट किया कि यह एकमात्र ऐसा समय होगा जब उन्हें उनकी केमिस्ट्री से जलन नहीं होगी क्योंकि वह भी बहुप्रतीक्षित नए सीज़न को देखने में व्यस्त और तल्लीन होंगी। मनोज बाजपेयी ने भी प्यार के साथ जवाब देते हुए लिखा- ‘यादें याद आती हैं, हमें भी’, जहाँ वह अपने सह-अभिनेता और दोस्त शारिब हाशमी के साथ बिताए अपने समय के बारे में नॉस्टैल्जिक महसूस कर रहे हैं।
उनकी तरह हम भी #CantWaitForTheFamilyMan
एली गोनी का ट्वीट-
Kal #FamilyMan2 ka trailer dekh ke mujhe humare purane din yaad aa gaye @rahulvaidya23 😃😃. Srikant and JK are literally us!!! I seriously #CantWaitForTheFamilyMan & see what both of them get upto this time, just like humare purane din 😉 pic.twitter.com/IjmtI1yqiW
— Aly Goni (@AlyGoni) May 25, 2021
जैस्मीन भसीन का ट्वीट-
The only time I won’t be getting jealous of you guys together without me because I’ll be busy watching the new season of Family Man!! I #CantWaitForTheFamilyMan too ❤️ https://t.co/vmLpngP9AJ
— Jasmin bhasin (@jasminbhasin) May 25, 2021
राहुल वैद्य का ट्वीट-
Really ??? Will see it bro 😎
— RAHUL VAIDYA RKV (@rahulvaidya23) May 25, 2021
मनोज बाजपेयी का ट्वीट-
'Yaadein yaad aati hai,' humko bhi…🥺#CantWaitForTheFamilyMan
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) May 25, 2021
राज और डीके द्वारा रचित व निर्मित, द फैमिली मैन के नए सीज़न में मनोज बाजपेयी, सामंथा अक्किनेनी, प्रियामणि, शारिब हाशमी, श्रेया धनवंतरी, सनी हिंदुजा, इत्यादि शामिल हैं। डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित, बहुप्रतीक्षित शो 4 जून 2021 में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगा।
