FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

‘बिच्छू का खेल’ के निर्माताओं ने दीवाली पर शो का टाइटल ट्रैक ’Bichhua’ किया लॉन्च!

0 425

 

https://www.instagram.com/tv/CHmfgyAFzmy/

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 क्लब के बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर ‘बिच्छू का खेल’  का टाइटल ट्रैक Bichhua आ गया है. इसके धमाकेदार ट्रेलर में अखिल श्रीवास्तव की भूमिका में दिव्येंदु के साथ-साथ ज़ीशान त्रिपाठी, अंशुल चौहान और राजेश शर्मा सहित अन्य उल्लेखनीय कलाकारों ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिन्हें एक्शन, थ्रिल, डायलॉग बाजी, मार-धाड़, दमदार डायलॉग, रिवेंज जैसे शो बिंज-वॉच करना पसंद करते हैं और यह सब एक पैसा-वसूल मसालेदार शो बनाने के लिए काफ़ी है।

‘बिच्छू का खेल’ का प्रभावशाली ट्रेलर लॉन्च करने के बाद, निर्माताओं ने अब दिवाली के शुभ अवसर पर सीरीज़ से ‘Bichhua’ नामक ट्रैक लॉन्च कर दिया है! यह हाई-ऑन-एनर्जी गीत आपकी प्लेलिस्ट में जगह बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है!

खूबसूरती से इमरान अली द्वारा रचित, गीत सागर द्वारा लिखित और गाया गया, ‘Bichhua’ में मुख्य किरदार अखिल श्रीवास्तव के गुणों को बिच्छू के समान प्रदर्शित किया गया है, जिससे उनके पिता की मौत का बदला लेने के लिए उनकी यात्रा और दर्द को दर्शाया गया है।

प्रकाश की नगरी और उत्तर प्रदेश के खूबसूरत शहर वाराणसी में स्थापित, बिच्छू का खेल की कहानी एक लेखक (दिव्येंदु) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लेखक है और पल्प फिक्शन का प्रशंसक है। ट्रेलर में, दिव्येंदु एक खतरनाक खेल के मास्टरमाइंड के रूप में नज़र आये। एक ऐसे मिशन पर तैनात जो बुरी दुनिया में जाने के लिए तैयार है, वहाँ हमने देखा कि अखिल अपने दुश्मनों को बिच्छू की तरह डंक मारकर ख़त्म कर देता है।

18 नवंबर से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 क्लब में स्ट्रीम करने के लिए तैयार, ‘बिच्छू का खेल’ एक क्राइम थ्रिलर है, जो एक नवोदित लेखक अखिल की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन ट्विस्ट से भरपूर रोलर-कोस्टर की सवारी से कम नहीं है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.