FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

फ़िल्म ‘रश्मि रॉकेट’ ने अपना पुणे शेड्यूल किया पूरा, फ़िल्म की टीम ने सेट पर Taapsee Pannu को दिया सरप्राइज!

0 421

आरएसवीपी मूवीज़ की Taapsee Pannu अभिनीत आगामी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ ने इस महीने की शुरुआत से फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। और तभी से, तापसी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी खबरें और तस्वीरें साझा कर रही हैं।

दीवाली के त्यौहार के बीच शूटिंग शेड्यूल होने के कारण, रश्मि रॉकेट की टीम ने सेट पर Taapsee Pannu की माँ और बहन को बुलाकर अभिनेत्री को सरप्राइज दिया, ताकि वह अपने परिवार के साथ दिवाली का जश्न मना सके।

Taapsee Pannu पहली बार रेस लगाने वाली है इसलिए अभिनेत्री ने हर डिटेल पर बारीकी से ध्यान दिया है और फिल्म में अपने किरदार के लिए इंटेन्स ट्रेनिंग ली है और यह ट्रेनिंग शूटिंग शुरू होने के बाद भी कायम है।

मार्च 2019 में फिल्म की घोषणा की गई थी लेकिन महामारी के कारण इस पर ब्रेक लग गया था। रश्मि रॉकेट उन बहुत कम वेंचर में से एक है जिसकी शूटिंग कोविड के कठिन समय में फिर से शुरू की गई है।

रश्मि रॉकेट की टीम के लिए पुणे में यह एक महीने का लंबा शूटिंग शेड्यूल रहा है और टीम द्वारा सभी सावधानियों को विधिवत रूप से पालन किया गया है, यही वजह है कि पुणे का शेड्यूल बिना किसी तकलीफ़ या पॉजिटिव केस के बिना सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। रश्मि रॉकेट नंदा पेरियासामी, अनिरुद्ध गुहा और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखी गई है। फिल्म को आकाश खुराना द्वारा निर्देशित किया जाएगा जिन्होंने करवाण का निर्देशन किया है। नेहा आनंद और प्रांजल खंडडिया के साथ रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित रश्मि रॉकेट 2021 में रिलीज़ की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.