FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

Yo Yo Honey Singh ने अबू धाबी में अपने धुंआधार परफॉर्मेंस के साथ जीता सबका दिल!

0 479

संगीत सेंसेशन Yo Yo Honey Singh ने 15 नवंबर को अबू धाबी में अपनी लाइव परफॉर्मेंस के साथ एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है। इस मौके पर, गायक-रैपर ने लव डोज़, दिल चोरी सड्डा हो गया, यार ना मिले जैसे सुपरहिट गानों पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ मंच पर जादू बिखेरते हुए सभी को दीवाना बना लिया है।

‘लाइव-इन-कॉन्सर्ट’ गैलेरिया अल मराह द्वीप में आयोजित किया गया था जहाँ हजारों की संख्या में प्रशंसक Honey Singh की लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लेने के लिए उपस्थित थे। अपने पसंदीदा स्टार को मंच पर लाइव परफॉर्म करता देखकर, यो यो के फैंस भावविभोर हो गए।
यही नहीं, Yo Yo Honey Singh ने शो के बाद अपने कुछ प्रशंसकों से मुलाकात की जहां वह उनके साथ बातचीत करते हुए नज़र आये। Yo Yo के अलावा, इस इवेंट में नादिन लस्टर, मिस्र के गायक अबू, डीजे जज़ी जैफ जैसे अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने भी अपनी परफॉर्मेंस के साथ रंग जमाया।
हनी सिंह के लिए साल 2018 बेहद खास रहा है जहाँ उनके गीत मखना और फ़िल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से यो यो के गानों ने सभी का दिल जीत लिया है। और इस साल भी, सुपरहिट गीत खडके ग्लासी और गुड़ नालो इश्क मीठा के साथ Honey Singh के लिए सफ़ल वर्ष रहा है।
Yo Yo Honey Singh के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में सुनकर प्रशंसक ओर अधिक उत्साहित हो गए है और अब उनके गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.