अभिनेता Sanjay Dutt और पत्नी मानयता दत्त के बच्चे शाहरान और इकरा हाल ही में नौ साल के हो गए है, ऐसे में उनके माता-पिता ने सोशल मीडिया पर उन पर बेशुमार प्यार की बरसात की थी। हालाँकि, दिलचस्प बात यह है कि अन्य स्टार किड्स के विपरीत, संजय और पत्नी मानयता दोनों यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके बच्चे पपराज़ी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
ऐसे समय में जब स्टार किड्स सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे है तो दत्त दंपति अपने बच्चों को सुर्खियों से दूर रखने का प्रबंधन कैसे करती है? इस पर मान्यता कहती हैं, ” मैं यह जानती हूँ कि स्टार किड्स होने के नाते मेरे बच्चों को मिलने वाला एक्सपोजर लेवल और अटेंशन अलग है। और मैं इस बात से भी वाकिफ रखती हूं कि इसका उन पर क्या असर हो सकता है। ”
बॉलीवुड की इस जोड़ी ने अपने बच्चों की परवरिश एक निश्चित तरीके से करने का फैसला किया है। इसके बारे में बताते हुए मान्यता कहती हैं, “हम दोनों स्पष्ट हैं कि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे अधिक से अधिक सामान्य रूप से बड़े हों । हम किसी भी अन्य माता-पिता की तरह अनुशासन रखते हैं और जितना संभव हो सके उनकी नियमित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर, उन्हें इन सब चीज़ों से दूर रखने की कोशिश करते हैं। मैं गर्व के साथ कह सकती हूं कि इन दोनों की परवरिश अच्छी हुई है।”
एक तरफ जहाँ Sanjay Dutt फिल्मों में व्यस्त हैं, वहीं मान्यता अपना घर और प्रोडक्शन हाउस संभालने में व्यस्त है। यह पूछे जाने पर कि वह क्या चीज़ है जो उन्हें रचनात्मक रूप से दिलचस्प लगता है, वह कहती है, “मैं प्रोडक्शन हाउस के अलावा, सालों से एक ट्रेडिंग कंपनी चला रही हूं। मुझे लिखने और आर्ट्स का भी शौक है। मेरा बाकी समय मेरे परिवार को समर्पित है। यह कहना गलत नहीं होगा कि मेरे दोनों हाथ भरे हुए हैं! “
Trending
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
- Aditya Seal expresses excitement and admiration for co-star Akshay Kumar in upcoming comedy drama “Khel Khel Mein”
- Breaking records! Munjya, India’s first CGI actor hits the 100cr milestone
- मेगा बजट ‘रामायण’ में 2 पावरफुल स्टार्स की एंट्री
- ‘टाइगर 3 के लिए अपने बॉडी को ब्रेकिंग पॉइंट तक धकेल दिया है!’ : कैटरीना कैफ
- God’s Own Country Welcomes Lyca Productions
- Jio Studios and Maddock Films present the untold true story of India’s first and deadliest air strike: Sky Force
