शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सूनामी ला दी है. फिल्म ने भारत में महज 2 दिनों में 100 करोड़ के ऊपर बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने दूसरे दिन 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया. वहीं पहले दिन फिल्म की कमाई रही 55 करोड़ के पार. वहीं पहले दिन विदेशों में फिल्म ने कमाए 51 करोड़ तो दूसरे दिन का कलेक्शन रहा 54 करोड़. इस तरह फिल्म ने वर्ल्डवाइड 230 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का बजट 250 करोड़ है ऐसे में आसानी से ये फिल्म अपने बजट की रिकवरी अगले कुछ दिनों में कर लेगी…इस तरह पठान के साथ 4 साल बाद वापसी करने वाले शाहरुख खान को मिली 2023 में एक बड़ी हिट की सौगात.
बजट : 250 करोड़
DAY_1 ( INDIA) – 55 CR
DAY_2 ( OVERSEAS ) – 51 CR
DAY_2 ( INDIA) – 70CR
DAY_2 ( OVERSEAS) – 54 CR
TOTAL : 228 CR
