
केजीएफ स्टार यश अपनी टॉडलर बेटी के साथ समय बिताकर इस समय का पूरा उपयोग कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंस ने हमें अपने परिवार के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका दिया है और हम इसके लिए बहुत आभारी हैं।
यश ने यह अनफ़िल्टर्ड वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है और लिखते है,”And i surrender…❤ P.S ” Perks of home quarantine ” my t’shirt doesn’t agree though 😜
Stay safe everyone 🤗”
इस खूबसूरत वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यश अपनी छोटी बेटी को खिला रहा है और सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी बेटी भी उन्हें वापस खिला रही है। वह थोड़ी ज्यादा जिद्दी है और अपने पिता को ज्यादा खाना खिलाना चाहती है लेकिन खुद ज्यादा खाना नहीं चाहती है!
यह वीडियो निश्चित रूप से सभी का दिल जीत रही है। निस्संदेह, यश घर पर समय बिताने का पूरा आनंद ले रहा है और यह प्यारा वीडियो काफी प्रशंसा बटोर रहा है।
आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, अभिनेता जल्द के.जी.एफ की दूसरी किस्त में नज़र आएंगे जो 23 अक्टूबर 2020 में रिलीज़ होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
