दोस्ताना में प्रियंका, अभिषेक और जॉन की शानदार कैमेस्ट्री देखने के बाद फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे….और काफी सस्पेंस के बाद आखिरकार करण जोहर में दोस्ताना-2 की स्टारकास्ट की अनाउंसमेंट कर दी….

करण जोहर ने दोस्ताना-2 के लिए कार्तिक आर्यन और जानहृवी कपूर के नाम पर ऑफिशियल मोहर लगा दी है….करण के मुताबिक कार्तिक और जानहृवी के अलावा तीसरे किरदार के लिए एक नए एक्टर को कास्ट किया जाएगा….इतना ही नहीं फिल्म के निर्देशन की कमान भी एक नए डायरेक्टर कोलिन डि’कुह्ना के हाथों में सौंपी गई हैं…

करण ने कहा कि वो दोस्ताना की फैंचाईजी को आगे ले जाने को लेकर काफी एक्साईटेड है…करण के मुताबिक जानहृवी-कार्तिक के देशी बॉय-गर्ल रोमांस का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा…उन्होने कहा कि धर्मा प्रोडक्शन के साथ कार्तिक की ये पहली फिल्म है और उन्होने अबतक काफी अगल-अलग किस्म की फिल्में की है और इस वक्त एक लोगों के बीच में काफी पॉपुलर है….वहीं जानहृवी ने भी धड़क में अपने टैलेंट से लोगों को रूबरू कराया था…फैंचाइजी की पहली फिल्म के तरह ही दोस्ताना-2 भी एक रोमांटिक कॉमेडी होगी…

