FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

विशाल भारद्वाज ने दिल्ली में ‘Thappad’ की एक विशेष स्क्रीनिंग का किया आयोजन, तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा ने की शिरकत!

0 663

क्या एक भावनात्मक गुस्से को हमेशा माफ़ कर देना चाहिए ? क्या आपके रिश्ते में शारीरिक शोषण एक बार भी स्वीकार्य है? इन सभी प्रासंगिक प्रश्नों को पूछते हुए, अनुभव सिन्हा की ‘Thappad’ के साथ सबसे संवेदनशील विषय को उजागर किया गया है। यही वजह है कि फिल्म को अन्य निर्देशकों और अभिनेताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

प्रशंसित निर्देशक विशाल भारद्वाज ने बीते दिन राजधानी में तापसी पन्नू अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Thappad’ की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की थी जिसे वहाँ उपस्थिति लोगों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।यह फ़िल्म एक महिला के जीवन के चारों ओर घूमते हुए नज़र आएगी, जो अपने पति द्वारा उसे ‘Thappad’ मारने के बाद तलाक के लिए अर्जी डाल देती है। थप्पड़ इन्ही महिलाओं के दमित जीवन के लिए आवाज बन कर सामने आएगी।

‘Thappad’ की गूँज दिल्ली में सुनी जा सकती है, क्योंकि प्रशंसित निर्देशक विशाल भारद्वाज ने वाणी त्रिपाठी के साथ दिल्ली में मीडिया के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की है, जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू और निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी शिरकत की थी।

‘Thappad’ एक घटना के दौरान एक अप्रिय सवाल उठाने का प्रयास है जो ‘Thappad’ की ओर ले जाते हुए पूछता है क्या एक थप्पड़, बस एक थप्पड़ है? क्या महिलाओं को उस थप्पड़ को नजरअंदाज करना चाहिए या अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहिए। जब से मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज़ किया है, इसने देश को हिला कर रख दिया है। फिल्म की तरह ही, दूसरे ट्रेलर में तापसी ने दर्शकों से इस ट्रेलर को रिपोर्ट करने और इसे यूट्यूब पर सबसे अधिक रिपोर्ट किया गया ट्रेलर बनाने का आग्रह किया है।

28 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार, ‘Thappad’ साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। ट्रेलर में कंटेंट की एक झलक भर से फ़िल्म की शक्ति का अंदाज़ा लगाया जा सकता है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.