FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

वरुण धवन को ‘निर्माता साब’ अनुष्का शर्मा पर है गर्व, अभिनेत्री ने अपनी अमेज़न प्राइम वीडियो ओरिजनल ‘पताल लोक’ का पोस्टर किया रिलीज़!

0 442

अनुष्का शर्मा जल्द अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ के नए शो “पताल लोक” के निर्माता के रूप में अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निर्माताओं ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर श्रृंखला की घोषणा की थी और इसकी लॉन्च तारीख के साथ पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है।

इससे पहले सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था,”In #PaatalLok, weapons talk. #NewSeriesOnPrime, May 15. @primevideoin @officialcsfilms @kans26 #SudipSharma @manojmittra @saurabhma @prositroy @avinasharun24fps @jaideepahlawat #NeerajKabi @gulpanag @swastikamukherjee13 @nowitsabhi.”

वही, वरुण धवन ने अपनी स्टोरी में यह पोस्टर शेयर करतर हुए लिखा,”This looks super cool @anushkasharma proud of yaaaa producer saab.” कहना गलत नहीं होगा कि दोस्त और इंडस्ट्री के साथी इस नए एक आकर्षक शो के लिए उत्साहित है, जिसे सफल निर्माता बन चुकी अभिनेत्री द्वारा पेश किया जा रहा है।

“पताल लोक” एक रहस्य थ्रिलर होगी जिसमें आधुनिक भारतीय समाज और राजनीति की दुनिया से रूबरू करवाते हुए इसके रहस्यमय पक्ष को हाईलाइट किया जाएगा। टीज़र पोस्टर में एक शहर की पृष्ठभूमि के बीच एक युवक आठ हाथों में हथियारों के साथ खड़ा नज़र आ रहा है। सिंपल लेकिन आकर्षित करने वाली इस तस्वीर में प्रकाश और अंधेरे, रहस्य और सुराग की थीम को साफ़ समझा जा सकता है जो हमें इस नए ड्रामा में देखने मिलेगा। पताल लोक को “हमारी दुनिया के नीचे मौजूद एक अपरिहार्य नरक” के रूप में वर्णित किया जा सकता है।

“पताल लोक’ के सभी एपिसोड 15 मई को दुनिया भर में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किये जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.