
रोहित शेट्टी अपनी मल्टी टैलेंटेड खूबियों के लिए पूरी दुनिया भर में जाने जाते हैं। निर्देशक – निर्माता ने अब तक की अपनी हर फिल्म के साथ हमेशा हमारा दिल जीता है।
रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी की मेजबानी कर रहे रोहित शेट्टी शो में फनी नेचर के साथ हर जगह घुलमिल जाते हैं और खुशी से रहते हैं|
ओरमैक्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शेट्टी इंडिया में टॉप फाइव नॉन फिक्शनल कैरक्टर्स की लिस्ट का पार्ट है, और खतरों के खिलाड़ी के दसवे सीजन में अपनी अमेजिंग होस्टिंग के लिए दूसरे रैंक पर आते हैं|
रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी के 5 सीज़न की मेजबानी की है और प्रत्येक सीज़न में दर्शकों का मनोरंजन करते रहे हैं।
अपने दर्शकों को भावना, एक्शन और हँसी देने के साथ, निर्देशक – निर्माता – मेजबान ने भारत के हर घर में एक जगह बना ली है।
