FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

कार्तिक आर्यन ने साझा की कोकी पूछेगा के चौथे एपिसोड की झलक में कार्तिक ने कहा उन्हें गरम मसाला पसंद है।

0 404

अभिनेता कार्तिक आर्यन का यूट्यूब चैट शो कोकी पूछेगा को बहुत अच्छी लोकप्रियता हासिल हो रही है।
कोकी पूछेगा के पहले एपिसोड में कार्तिक ने कोविड-19 सर्वाइवर सुमिति सिंह से बात की थी तो दूसरे एपिसोड में, उन्होंने गुजरात की एक डॉक्टर मीमांसा बुच का इंटरव्यू अपने हँसमुख अंदाज में लिया था तो वही तीसरे एपिसोड में, कार्तिक मध्य प्रदेश की पुलिसकर्मी मधुरवीना से रोमांचित बातचित करते हुए नजर आए थे और अब वे प्रसिद्ध फिटनेस और लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉउटिन्हो से बातचीत करेंगे।

ल्यूक के वीडियोज लाखों लोगों के लिए और फिटनेस फ्रीकस को प्रेरणा देते हैं। जैसा कि इस लॉकडाउन के दौरान हर कोई अपने घरों तक ही सीमित है, हम निश्चित रूप से जिम में नहीं जा सकते लेकिन अपने फिटनेस बरकार रख सकते हैं। कार्तिक आर्यन अपने हिट-शो कोकी पूछेगा के नए एपिसोड में, ल्यूक के साथ एक मजेदार बातचीत करते हुए दिखाई देंगे।

कार्तिक ने कल एक टीजर विडीयो साझा किया जिसमें वे ल्यूक के साथ सवाल जवाब करते हुए नजर आरहे है । लाजमी है कि इस शो में फिटनेस के ऊपर चर्चा की जाएगी । इसी टीज़र में कार्तिक ल्यूक से सवाल पूछते है , भारतीय किचन में रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाने के लिए ऐसा क्या है ? इस पर ल्यूक जवाब देते है गरम मसाला , इस बात पर दोनों भी हस्ते है और कार्तिक हस्ते हुए कहते है कि गरम मसाला उनकी पसंदीदा फ़िल्म भी है , इस पर ल्यूक कहते है अब खाने में भी इसे थोड़ा इस्तेमाल कर ले ।

कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने “कोकी पूछेगा” यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं ।  #CoronaStopKaroNa मोनोलॉग से लेकर उनके रैप तक के जागरूकता अभियान की तारीफ पीएम् मोदी भी कर चुके हैं. इतना ही नहीं, इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक १ करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.