Aamir Khan अभिनीत वर्ष 2020 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’, कल्ट क्लासिक ‘फॉरेस्ट गम्प’ का आधिकारिक रीमेक है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ की टीम इन दिनों पंचगनी में स्तिथ आमिर खान के घर पर फिल्म के संगीत पर काम कर रही है।
Aamir Khan, जो फिल्म के लिए शारीरिक बदलाव से गुजर रहे हैं, वे रचनात्मकता के हर विभाग में महारत हासिल करने के लिए जाने जाते है और सुपरस्टार व्यक्तिगत रूप से प्रीतम के साथ फिल्म का संगीत देख रहे हैं, जो कि लाल सिंह चड्ढा के संगीत निर्देशक हैं। लल सिंह चड्ढा की टीम सुखद और शांतिमय वातारण के बीच संगीत की रचना कर रही है।
Aamir Khan और संगीतकार प्रीतम के साथ, गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य और निर्देशक अद्वैत चंदन भी इस प्रक्रिया के दौरान उपस्थित थे।
संगीतकार प्रीतम अपने सोशल मीडिया पर लिखते है,” ‘लाल सिंह चड्ढा’ के संगीत पर काम करने वाले लोगों के एक अद्भुत समूह के साथ खूबसूरत पंचगनी में कुछ दिन बिताए। यहां वापस आना और काम करना हमेशा प्रेरणादायक अनुभव होता है। #LaalSinghChaddha ”
Aamir Khan की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ इन दिनों सही कारणों के साथ सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म 1994 की प्रतिष्ठित हॉलीवुड क्लासिक और अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा ‘फॉरेस्ट गंप’ से प्रेरित है, जिसमें सुपरस्टार अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर एक अनदेखे अवतार में नज़र आएंगे।
दर्शक अभी से फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा अभिनेता को एक बार फिर अनोखी भूमिका के साथ बड़े पर्दे पर जादू पैदा करते हुए देखने का मौका मिलेगा!
अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित, अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, यह फिल्म वायाकॉम18 स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित है। फिल्म अगले साल क्रिसमस 2020 के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Trending
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
