FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

मनोज वाजपेयी, दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख स्टारर सूरज पे मंगल भरी को रिलीज़ डेट मिली, निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया

0 414

इस कठिन परस्तिथि में लोगों को जिस चीज का इंतजार वह है कुछ वास्तविक हंसी। साल २०२० सभी लोगो के लिए अब तक दुर्भाग्यपूर्ण रहा है, ऐसे समय में ऐसी फिल्मों की अधिक मांग है जो लोगों को चेहरे पे मुस्कान और एक अच्छा समय दिखा सके। ऐसा लगता है, ज़ी स्टूडियोज ने अपने बहुप्रतीक्षित रिब टिकर सूरज पे मंगल भार को रिलीज़ करने के लिए एकदम सही समय के रूप में देखा है। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्दर्शित और मनोज वाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख द्वारा अभिनीत यह फिल्म एक पारिवारिक मनोरंजन है जो इस दीपावली में रिलीज़ के लिए तैयार है।

एक दिलचस्प पोस्टर में इस फिल्म की रिलीज़ की तारीख की घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने अपनी रिलीज़ के लिए 13 नवंबर की तारीख को चुना। फिल्म के कलाकारों में अन्नू कपूर, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, सुप्रिया पिलगाँवकर, नेहा पेंडसे, मनुज शर्मा, नीरज सूद, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, करिश्मा तन्ना, वंशिका शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।

रोचक कॉमेडी के साथ एक ऐसे शादी के जासूस के बारे में जिसकी जासूसी की वजह से मनोज और दिलजीत के बीच चूहा और बिल्ली खेल में बदल जाती है। फिल्म 90 के दशक की रोज़ मरना की ज़िन्दगी से प्रेरणा लेती हुईँ एक प्रेम कहानी के साथ परोसा गया है जो आपके दिल को सुकून देगी। एक साधारण युग की सादगी का जश्न मनाती है। इस फिल्म निर्माता रोमांचित हैं कि फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है और दर्शकों को इस महामारी के तनाव से राहत देगी। फिल्मों की वापसी के साथ, लोग जादू जैसा होने उम्मीद कर सकते है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.