FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

राम चरण के जन्मदिन पर, आरआरआर के निर्माताओं ने उनका पहला लुक वीडियो किया रिलीज़!

0 490

अभिनेता राम चरण आज अपना जन्मदिन मना रहे है और हाल ही टाइटल लोगो के साथ मोशन पोस्टर रिलीज के तुरंत बाद अभिनेता ने अपना सोशल मीडिया डेब्यू किया था। और अब इस विशेष अवसर को चिह्नित करते हुए, आरआरआर के निर्माताओं ने एक स्पेशल वीडियो का अनावरण किया है जिसमें अभिनेता के पहले लुक को दर्शकों के सामने पेश किया गया है। वही, जूनियर एनटीआर ने भी अपने दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक विशेष मैसेज के साथ यह वीडियो साझा किया है।

जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”As promised, I give you @AlwaysRamCharan!
Happy birthday brother! Will cherish our bond forever.” यह बीते दिन ट्विटर पर दोनों के बीच हुई एक बहुत ही दिलचस्प बातचीत का नतीजा है, जहां दोनों अभिनेताओं ने संकेत दिया था कि आज शाम 4 बजे कुछ विशेष आने वाला है और हम तभी से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे!

इस विशेष खुलासे के ठीक बाद, अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी इसे अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। अजय देवगन ने पोस्ट किया,”Bheem’s every word for Ramaraju is filled with pride. Here’s the surprise video of @AlwaysRamCharan from @tarak9999. Happy Birthday Charan!! https://youtu.be/rXwH2IpnVqY @ssrajamouli @aliaa08 @oliviamorris891 @RRRMovie @DVVMovies #BheemforRamaraju”

आलिया भट्ट लिखती है,”There is no one better to introduce Ramaraju @AlwaysRamCharan than his Bheem @tarak9999. Can feel the love and pride in each and every word. Happy Birthday Charan!!”.

इस तेजस्वी वीडियो में, अभिनेता राम चरण अपने दमदार किरदार अल्लूरी सीतारामाराजू में नज़र आ रहे हैं। वही, जूनियर एनटीआर द्वारा दिए गए परिचय में अभिनेता के किरदार से जुड़ी थोड़ी जानकारी भी साझा की गई है। वह वीडियो में मूंछों के साथ खतरनाक लुक में नजर आ रहे है। और एक निडर अवतार में, राम चरण आग का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई दे रहे है जो इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है!

फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे।

डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित “आरआरआर” को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.