FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

‘स्कैम 1992’ और ‘फैमिली मैन’ स्टार श्रेया धनवंतरी तापसी-ताहिर की ‘लूप लपेटा’ में अहम भूमिका निभाएंगी।

0 333

अभिनेत्री श्रेया धनवंतरी अपनी अगली फिल्म ‘लूप लपेटा’ में तापसी और ताहिर राज भसीन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

‘स्कैम 1992’ और ‘फैमिली मैन’ सीरीज दोनों में काम करने के बाद श्रेया का नाम अब हर घर में पहुंच गया है। निर्माता तापसी और ताहिर यानी सावी और सत्या की भूमिकाओं से मेल खाने के लिए लोकप्रिय और मजबूत अभिनेता की तलाश में थे, और पहले भी एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के साथ काम करने के वजह से , निर्माता श्रेया के अभिनय कौशल को जानते थे और इसीलिए उन्होंने तुरंत श्रेया को जूलिया के क़िरदार के लिए चुना।

सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट (तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर), आयुष माहेश्वरी द्वारा निर्मित और आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित ‘लूप लपेटा’ इस साल रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.