FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

हर पटकथा लेखक के लिए अच्छी खबर, कनिका  ढिल्लों को नेटफ्लिक्स फिल्म के पोस्टर में शीर्ष बिलिंग मिली है।

0 312

 


कई लेखकों के लिए इस गेम-चेंजिंग और स्वागत योग्य कदम का जश्न मना रहे हैं, जहां पोस्टर पर हसीन दिलरुबा की लेखिका कनिका ढिल्लों को शीर्ष बिलिंग मिली है।

वर्तमान में ‘हसीन दिलरुबा’ को लेकर तैयार हैं, (जहां ट्रेलर पर भी उनको सबसे शीर्ष बिलिंग थी) कई लोग इस कदम की सराहना कर रहे हैं जिससे और नए लेखकों के लिए दरवाजा खुल जाना चाहिए- और एक नया नॉर्म स्थापित करना चाहिए।

उसी पर अपना उत्साह साझा करते हुए, कनिका ने कहा, “एक लेखक के रूप में आपके काम के लिए स्वीकार किए जाने से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। अब समय आ गया है कि हम पटकथा लेखकों को उनका उचित श्रेय दें, और मैं नेटफ्लिक्स को इस सकारात्मक प्रवृत्ति को शुरू करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। जो लंबे समय से बकाया था। यह एक सामान्यीकृत होना चाहिए और प्रत्येक लेखक को उनके काम के लिए शीर्ष बिलिंग दी जानी चाहिए।’

ट्विस्टेड स्टोरीलाइन और शक्तिशाली महिला पात्रों को लिखने के लिए जानी जाने वाली, कनिका ढिल्लों एक और उम्दा नमूना दिखाने के लिए तैयार है।

विनील मैथ्यू द्वारा निर्देशित और आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित , ‘हसीन दिलरुबा’ 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.