प्रत्येक भारतीय के लिए ’83 वर्ल्ड कप की जीत सबसे गौरवशाली क्षण है और आज इस यादगार जीत के 36 साल का जश्न मनाते हुए, रील टीम के कप्तान रणवीर सिंह ने ट्रेनिंग की झलक शेयर की है।
साल 1983 में 25 जून यानी आज ही के दिन भारत ने अपनी क्रिकेट उत्कृष्टता के साथ दुनिया को जीता लिया था।
रणवीर सिंह ने जीत का जश्न मनाते हुए साझा किया,”36 years ago on this day, India turned the world upside down!!! 🇮🇳 #ThisIs83″.
36 years ago on this day, India turned the world upside down!!! 🇮🇳🏏🏆💫 #ThisIs83 pic.twitter.com/xnwqIU19nr
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) June 25, 2019
रॉकी बाल्बोआ द्वारा कही गयी एक बात के साथ, वीडियो में उत्साह और समर्पण की झलक साझा की गई है जिसे उन्होंने इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित खेल फिल्म बनाने में लगाया है। वही, निर्देशक कबीर सिंह ने वीडियो को सही बताते हुए कहा,”Yeah, okay, Perfect”.
दर्शकों को सरप्राइज देते हुए, रणवीर ने हाल ही में फ़िल्म ’83 की टीम में दीपिका पादुकोण के शामिल होने की घोषणा की थी जिसमें वह रणवीर सिंह की रील पत्नी की भूमिका में नज़र आएंगी।
1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत का पता लगाने के लिए, कबीर खान की आगामी निर्देशन में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म ’83 रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।
देश की “सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म” के रूप में चिन्हित फ़िल्म ’83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।
