AsiaVision movie awards में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, आयुषमान खुराना और कियारा आडवाणी को सम्मान....ग्लोबल विलेज दुबई में होगा समारोह...
Pic
मिडल ईस्ट के सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन में से एक एशिया विजन मूवी अवॉर्ड में बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड के सितारे रणवीर सिंह, आयुषमान खुराना और कियारा आडवाणी का सम्मानित किया जाएगा…
16 फरवरी को दुबई के ग्लोबल विलेज में होनेवाला ये समारोह हिंदी, मलयालम और तमिल सिनेमा के कलाकारों और टेक्नीशियन को सम्मानित करने के लिए जाना जाता है…और इस साल भी एशिया विजन मूवी अवार्ड्स साउथ इंडस्ट्री और हिंदी फिल्मों की शीर्ष प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा…
इस कार्यक्रम में जहां रणवीर सिंह और आयुषमान खुराना को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा…तो वहीं कियारा आडवाणी को एमर्जिंग स्टार ऑफ दी ईयर से सम्मानित किया जाएगा…इसके अलावा साउथ के टॉप एक्टर्स जैसे मंजू वैरियार, टोविनो थोम्स, धनुष के अलावा कई सितारों को भी सम्मानित किया जाएगा….
बीता हुआ साल 2018 रणवीर सिंह, आयुषमान खुराना और कियारा आडवाणी के लिए काफी सक्सेसफुल साबित हुआ…जहां रणवीर सिंह ने ‘Simmba’ से बॉक्स ऑफिस पर राज किया, तो आयुषमान ने ‘Andhadhun’ और ‘Badhai Ho’ जैसी दो-दो हिट फिल्में दी…वहीं कियारा के करियर ने बीते साल शानदार ग्रोथ देखी…एक तरफ उन्होने साउथ में महेश बाबू के साथ ‘Bharat Ane Nenu’ जैसी सुपरहिट फिल्म से डेब्यू किया…तो वहीं नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी ‘Lust Stories’ में उनके शानदार प्रदर्शन ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया…
रणवीर, आयुषमान और कियारा के अलावा दुबई में इस शानदार शाम में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई ए-लिस्ट सितारें शामिल होंगे…वहीं इस मूवी अवॉर्ड शो की टिकट ग्लोबल विलेज के टिकट Dh15 में शामिल है…16 फरवरी को होनेवाला ये शो 6 बजे से शुरू होकर आधी रात तक चलेगा और कार्यक्रम के लिए गेट 4 बजे से खुल जाएंगे….
