FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

NETFLIX पर फ्री में देखिए अपने पसंदीदा शो और फिल्में, पढ़े पूरी खबर

0 528

OTT प्लेटफॉर्म NETFLIX भारत में 2 दिन का फ्री स्ट्रीम फेस्ट करने जा रहा है जिसका नाम स्ट्रीम फेस्ट रखा गया है.इस फेस्ट में इसी साल 5 और 6 दिसंबर को दर्शक नेटफ्लिक्स पर अपने पसंदीदा वेब शो, फिल्में और डॉक्यूमेट्री फ्री में देख पाएंगे. सबसे विशेष बात यह है कि ये सर्विस उन दर्शकों को भी मिलेगी जो इस नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर नहीं हैं. पहल का मकसद नए दर्शकों को जोड़ना है.

NETFLIX इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने बताया है कि लोग प्लेटफॉर्म के प्रीमियम कंटेंट भी इन 2 दिनों तक बिल्कुल मुफ्त देख सकेंगे. ये फेस्ट 5 दिसंबर की रात 12:01 बजे से 6 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक नेटफ्लिक्स पर रहेगा. कंपनी के मुताबिक, जो लोग नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर नहीं हैं, वे अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर के जरिए साइन-अप कर सकेंगे.इसके लिए किसी तरह के डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. हालांकि, फेस्टिवल के दौरान साइन-अप करने वाले लोग सिर्फ स्टैंडर्ड डेफिनेशन यानी एसडी में ही कंटेंट देख सकेंगे. इसके अलावा नेटफ्लिक्स फ्री में देखने वाले दर्शकों की संख्या भी सीमित कर सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.