बाहुबली बनाने वाले एस एस राजामौलि से सीखिए कैसे संभालकर रखते हैं अपना सपना, RRR के बैक टू शूट वीडियो ने दिखाई नई राह
मगधीरा, मक्खी, बाहुबली और बाहुबली-2 जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर एस एस राजामौलि ने अपनी अगली फिल्म RRR( रौद्रम रणम रुधिरम ) की शूटिंग शुरु कर दी है. इस मल्टी करोड़ फिल्म में रामचरण तेज, जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट भी खास भूमिकाओं में नजर आएंगे.
शूटिंग शुरु करने का ऐलान भी राजामौलि ने फिल्मी अंदाज मे किया और लंबे वक्त बाद सेट की तैयारियों का वीडियो शेयर किया. ऐसे वक्त में जब बड़ी बड़ी फिल्मों के सेट सिर्फ इस वजह से तोड़ दिए गए क्योंकि कोरोना के कारण शूटिंग बंद थी लेकिन राजामौलि की फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है ये दिखाने वाले इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कई महीने से सूना पड़ा सेट एक खंडहर सा दिख रहा था. वक्त की धूल इसे वीरान बना चुकीं थीं. इस सेट को किसी भी तरह से छेड़ा नहीं गया था क्योंकि बड़ी मेहनत से 1920 के ब्रिटिश इंडिया का दौर बनाया गया था. पहले ये वीडियो देखिए फिर आपको फिल्म से जुड़ी खास जानकारी देते हैं.
1920 के ब्रिटिश इंडिया की पृ्ष्ठभूमि पर बन रही ये फिल्म कहानी है तेलुगु के आदिवासी लीडर अल्लूरी सिताराम राजू और कोमरम भीम की. अल्लूरी का किरदार जहां राम चरण तेज निभा रहे हैं तो जूनियर एनटीआर बने हैं कोमरम भीम. भले ही ये फिल्म ऐतिहासिक घटना पर है लेकिन पूरी फिल्म फिक्शन के तौर पर गढ़ी जा रही है.

ब्रिटिश कलाकार ओलिविया मोरिस और हॉलीवुड एक्टर रे स्टीवेनसन के अलावा आयरिश एक्टर एलिसन डूडी भी खास भूमिकाओं में दिखेंगे. 300 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही इस फिल्म को वैसे तो 8 जनवरी 2021 में रिलीज करने का प्लान है लेकिन सबकुछ निर्भर करेगा फिल्म पूरा होने पर.





