भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह महीने सर्दियों के ब्रेक के बाद भक्तों के लिए केदारनाथ के दरवाजे खोल दिए है और इसी के साथ निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फ़िल्म केदारनाथ के आख़िरी शेड्युल के आगाज़ की घोषणा कर दी है।
वैदिक भजनों के जप के बीच और इस शुभ दिन को चिह्नित करते हुए निर्देशक ने आज से फिल्म के आखिरी कार्यक्रम को शुरू करने की योजना बनाई थी।
निर्देशक अभिषेक कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,
#Kedarnath mandir ke dwaar khule aur hamare bhaagya khule. #kedarnaththemovie starts its last schedule on this auspicious day today #jaibholenath 🙏🙏🙏🙏@rsvp @RonnieScrewvala @itsSSR #saraalikhan @pragyadav_ @gitspictures
— Abhishek Kapoor (@Abhishekapoor) April 29, 2018
सुशांत सिंह राजपूत और नवोदित सारा अली खान अभिनीत फ़िल्म केदारनाथ ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके और मुंबई में फ़िल्म का पहला शेड्युल पूरा कर लिया है।
केदारनाथ पृष्ठभूमि पर आधारित फ़िल्म केदारनाथ एक शाश्वत प्रेम कहानी है, यह प्यार और धर्म, जुनून और आध्यात्मिकता का एक शक्तिशाली संयोजन है।
रोनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी और अभिषेक कपूर के गाए इन द स्काई पिक्चर्स द्वारा निर्मित, केदारनाथ अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित है|
