FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

कार्तिक आर्यन के नन्हे फैन्स ने सुपरहिट ट्रैक ‘दिल चोरी साडा हो गया’ गाना गया और कार्तिक को कहा दाढ़ी शेव करलो।

0 479

हाल ही में कार्तिक ने अपने फैन्स से एक इंस्टाग्राम लाइव सत्र के माध्यम से अपनी दाढ़ी शेव करे या नहीं यह सवाल पूछा उस पर कार्तिक को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। लेकिन ऐसा लग रहा है कि आज उनके नन्हे प्रशंसकों ने उनकी क्वेरी का जवाब दिया है और संभवत: सबसे मधुर तरीके से बताया गया है।

जबकि कार्तिक की माँ और दीपिका पादुकोण हार्टथ्रोब के लिए ‘गो क्लीन-शेव’ के पक्ष में हैं, और उनके छोटे-फैन्स भी उसी सूची में शामिल होते हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने कुछ युवा फैन्स का एक वीडियो साझा किया है, एक नन्हे फेन्स बैंड है और उनसे वे कह रहे है कि वह अपने प्यारे चेहरे से उस ‘दाढ़ी’ को साफ कर दे। पांच बच्चों का ग्रुप ‘दिल चोरी साडा हो गया’ (सोनू के टीटू की स्वीटी) की धुनों पर कुछ बेहतरीन लाइन्स को गा रहे है। वह कुछ इस तरह ‘मुह साधु जैसे हो गया है, की करिये की करिये …’ अब यह निश्चित रूप से सबसे प्यारी और सबसे अच्छी चीज है जो आज इंटरनेट पर दिखाई दी है ।

अभिनेता कार्तिक आर्यन की लड़कियों के बीच बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, वह बच्चों के बीच और उनके पसंदीदा हीरो में से एक हैं। कार्तिक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर ‘द क्यूट बीयर्ड कॉन्सर्ट ’के रूप में साझा किया । यह वीडियो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और देश भर में लोगों द्वारा उन्हें कितना पसंद और प्यार करता है, इसका प्रमाण है।

लॉकडाउन के चलते कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने “कोकी पूछेगा” यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक १ करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.