FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

जैकलीन फर्नांडीज ने अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने की इच्छा की ज़ाहिर!

0 489

जैकलीन फर्नांडीज एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति बेहद मनमोहक है और दर्शक अक्सर उन्हें देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते है। उनके व्यक्तित्व और आकर्षक स्वभाव का संयोजन, उन्हें बॉलीवुड की मिस सनशाइन बनाता हैं।

इस बार वह अपनी नई फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ के साथ एक अधिक विशिष्ट गहरा किरदार निभा रही है और ऐसे में, जैकलीन ने दर्शकों के साथ साझा किया है कि कैसे वह गहरे समुद्र में डुबकी लगाने के लिए उत्साहित है।

*जैकलीन फर्नांडीज ने साझा किया*, “मैं उस जगह पहुंच गई हूँ जहाँ मुझे अब किसी चीज़ की परवाह नहीं है। मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं एक्सपेरिमेंट नहीं करूंगी तो कभी भी आगे नहीं बढ़ पाऊंगी। ट्रांजीशन हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि आप नहीं जानते कि आप सही चाल चल रहे हैं या नहीं। लेकिन मैं ‘मिसेज सीरियल किलर’ को अपने करियर के अगले अध्याय की शुरुआत के रूप में देख रही हूं। ”

अभिनेत्री अपनी फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और इस फ़िल्म में किरदार के साथ किया गया एक्सपेरिमेंट यही दर्शाता है कि कैसे वह अपने अभिनय कौशल की दिशा में काम कर रहीं है।

जैकलीन ने पर्दे पर विभिन्न किरदार निभाए है, जिन्हें हमेशा दर्शकों को द्वारा बेहद पसंद किया गया है।

‘मिसेज सीरियल किलर’ को नेटफ्लिक्स के लिए एक ओरिजनल के रूप में निर्मित किया गया है और शिरीष कुंदर द्वारा निर्देशित व उनकी पत्नी फराह खान द्वारा निर्मित है, जहां दर्शक जैकलीन फर्नांडीज को मनोज बाजपेयी और मोहित रैना के साथ स्क्रीन पर अपने जादुई प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध करते हुए देखेंगे। तो जैकलीन की इस खूबसूरत परफॉर्मेंस को देखना न भूलें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.