FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

EROS NOW की ‘ए वायरल वेडिंग- शॉट इन लॉकडाउन’ अनोखे कांसेप्ट के लिए बटोर रही है खूब वाहवाही!

0 381

इरोस नाउ की नवीनतम वेबसीरीज ‘ए वायरल वेडिंग’ सभी सही कारणों से दर्शकों का दिल जीत रही है।

श्रृंखला को पूरी तरह से लॉकडाउन के दौरान शूट किया गया है जिसमें एक असली वास्तविकता को नए सिरे से पेश किया गया है। ‘ए वायरल वेडिंग’ में ई-शादी का कांसेप्ट पेश किया गया है जहां दूल्हा, दुल्हन और पुजारी सभी अपने-अपने घरों से वीडियो कॉल के माध्यम से मौजूद हैं।

‘ए वायरल वेडिंग’ को अपने अनोखे कांसेप्ट के लिए आलोचकों सहित दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

वेबसीरीज की स्ट्रीमिंग 9 मई से शुरू हो चुकी है और यह लेखक/निर्देशक की जोड़ी राज एंड डीके द्वारा बनाई गई है जिन्होंने स्ट्री, गो गोवा गॉन और द फैमिली मैन जैसी हिट फिल्में दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.