Hrithik Roshan ने अपने “सुपर ३०” के किरदार आनंद कुमार से लेकर उनकी आगामी फिल्म “वॉर” में कबीर के किरदार में ढलने के लिए अभिनेता ने वास्तव में कड़ी मेहनत की है, और उनके अद्भुत ट्रांसफॉर्मेशन ने सबके होश उड़ा दिए है l
Hrithik Roshan अपनी हालिया रिलीज सुपर 30 के दौरान निश्चित रूप से आनंद कुमार के किरदार को जी रहे थे। फिल्म “वॉर” में Hrithik Roshan का किरदार उनके पिछले किरदार आनंद कुमार से काफी अलग है l कबीर के किरदार में ढलने के लिए Hrithik Rosan के पास ज्यादा समय नहीं था उन्होंने केवल दो महीने के अंदर अपनी कड़ी मेहनत से खुदको आनंद से कबीर में बदल दिया
अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा, “जीवन का सबसे बड़ा युद्ध स्पष्ट रूप से फिल्म ‘वॉर’ को पूरा करना रहा है। ‘सुपर 30’ के बाद, मेरे शरीर में मोटापे की मात्रा बहुत अधिक थी। मेरा शरीर आलसी हो गया था और मुझे आकार में आने के लिए केवल 2 महीने का समय दिया गया था और यह पर्याप्त नहीं था। मैंने इस फिल्म को थोड़ा बैकफुट पर शुरू किया था क्योंकि मेरा शरीर तैयार नहीं था।”
Hrithik Roshan ने आगे कहा,”इस फिल्म के लिए मैं 24 घंटे काम कर रहा था। इन चौबीस घंटों में, मैं या तो कल्पना कर रहा था, या मैं अपने कपड़े देख रहा था, या अपने डायलॉग कर रहा था, या मैं अपने घुटनों पर बर्फ लगा रहा था, या फिर मुझे अपने डॉक्टर के पास जाना था, या मैं जिम या फिजियो में पसीना बहा रहा था, संक्षेप में फिल्म के लिए मैं दिनभर में सब कुछ कर रहा था।”
Hrithik Roshan अपने नए किरदार कबीर के रूप में बेहतरीन लुक में नज़र आ रहे है और अभिनेता को इस तरह के ग्लैमयर्स लुक में देखना बेहद आश्चर्यजनक है क्योंकि अभी हाल ही में हमने Hrithik Roshan को ‘सुपर 30’ में एक बेहद ही साधारण लुक में देखा था।
यह बेहद अविश्वसनीय है कि वह दो ऐसे किरदार निभा रहे है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और केवल 3 महीनों के भीतर दो अलग-अलग किरदार के साथ अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
सुपर 30 में Hrithik Roshan की परफॉर्मेंस ने दुनिया भर के प्रशंसकों का दिल जीत लिया है जिसमें अभिनेता ने आनंद कुमार की भूमिका को पर्दे पर उतारा था।
