FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

Interview Kareena Kapoor Khan : मैंने हमेशा छोटी छोटी चीजों में अपनी खुशी ढूंढी है

Kareena Kapoor Khan अपनी फिल्म गुड न्यूज को लेकर तैयार हैं..फिल्म में अरसे बाद वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी..हमारी संवाददाता पूजा के साथ करीना ने न सिर्फ फिल्म बल्कि बाकी पहलुओं पर भी बातचीत हुई…

0 1,016

Kareena Kapoor Khan अपनी फिल्म गुड न्यूज को लेकर तैयार हैं..फिल्म में अरसे बाद वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी..

करीना जैसे की हमने फ़िल्म ‘ गुड़ न्यूज़ ‘ का ट्रेलर देखा तो उसमे कॉमेडी, डांस, बेहतरीन गाने और बहुत मजे आ रहे है, आपकी क्या राय हैं इस फ़िल्म के बारे में?
– मुझे यह फ़िल्म इसलिए पसंद आयी क्योंकि बहुत अलग कहानी हैं, IVF के बारे में ज्यादा लोग बात नही करते, ज्यादा लोग जानते भी नही है, बट यह जिस तरीके का टॉपिक है, मुझे लगता है अक्षय ने जिस तरीके से इस टॉपिक को सबके सामने पेश किया है, इसमे ड्रामा भी है, कॉमेडी भी है, ऑफ कोर्स यह एक सीरियस टॉपिक है क्योंकि इसमे IVF की बात हुयी हैं, यह कहानी एक कपल के बारेमे है जो अब अपना परिवार आगे बढ़ाना चाहते है, बट ऑफ़ कोर्स फ़िल्म की शुरुआत में दिखाया गयी है कॉमेडी, बादमे फ़िल्म इमोशनल हो जाती है, और मेरे हिसाबसे यह परफेक्ट टाइम है, सेलेब्रेटरी टाइम है, फेस्टिव टाइम है, २७ को फ़िल्म आ रही है, तो जाहिर है की तो एक इसका लुक है की यह एक फेस्टिवल रीलीज़ है,और मुझे लगता है की लोग इस फ़िल्म को जरूर एंजॉय करेंगे।

करीना दिलजीत ने ‘ उड़ता पंजाब ‘ में आपके साथ डेब्यूट किया, और अब वह आपके साथ ‘ गुड़ न्यूज़ ‘ में भी दिखाई दे रहे हैं, क्या कहना चाहेंगी आप?
– उड़ता पंजाब जो फ़िल्म थी वो बहुत अलग थी, उसका कांसेप्ट जो था बहुत अलग था, बहुत रियलिस्टिक था ,दिलजीत का कैरेक्टर जो था वह बहुत ही सीरियस था, लेकिन इस फिल्म में उनकी एक्टिंग काफी निखर के बाहर बाहर आ रही है ,वह फिल्म के कांसेप्ट के हिसाब से खुद के कैरेक्टर को ढाल रहे हैं, जैसा कि आपने फिल्म की प्रोमो में देखा होगा, उन्होंने अपने कैरेक्टर पर बहुत काम किया है, उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की है, इन फैक्ट कियारा और दिलजीत का किरदार काफी कॉमेडी भरा है। जब फिल्म में उनके एंट्री होती है तो वह काफी फनी है, एंड एक्चुअली हमें वह लड़का चाहिए था जो बेसिकली पिंड से हो, क्योंकि सोच में डिफरेंस आ जाता है, हम सिटी बेस्ड है, और कियारा और दिलजीत का कैरेक्टर पिंड से है, वो कपल की थिंकिंग क्या है , यू नो वो गिव एंड टेक में बहुत मजा है।

करीना इस फ़िल्म में आप प्रेग्नेंट औरत का किरदार निभा रही है, क्या इसमे आपको अपनी प्रेग्नैंसी के लम्हे याद आये?
– उस आउट फिट को पहनकर हर रोज शूट करना होता था, इन फैक्ट वो एक स्विमसुट था प्रेग्नैंसी के पेट का, जो की लंदन से एक प्रोपर प्रोस्थेटिक् ग्राफ्टिंग कंपनी ने बनाया था, तीन महीने, छः महीने, नौ महीने, का अलग अलग सूट, उसे असली में पहनना, और ऑन स्क्रीन पर देखोगे आप लोग तो बहुत ही नैचरल लगता है।

करीना कॉमेडी के बारेमे कुछ एक्टर्स कहते है बहुत ही हार्ड है, कुछ कहते है बहुत आसान है, आपकी क्या राय है इस पर?
-लोगो को रुलाना तो बहुत आसान है, हँसाना बहुत मुश्किल, और अक्षय कुमार ने तो इस आर्ट को मास्टर कर लिया है, हालाँकि मैंने भी काफी किरदार निभाए है कॉमेडी में, चाहे वो गोलमाल हो या कभी खुशी कभी गम में भी पूह का जो किरदार था वो भी कॉमेडी ही था, प्रियदर्शन की फ़िल्म मे भी मैंने काफी कॉमेडी रोल निभाए है, गीत का भी किरदार देखा जाए तो उसमे भी काफी कॉमिक टाइमिंग थी, इसलिए मुझे लगता है में काफी लकी थी कॉमेडी फिल्म करने के लिए, गुड़ न्यूज़ एक्चुअल्ली जो सिचुएशन है वह कॉमेडी है, क्योंकि मेरा किरदार ही जो है वह एक्चुली बच्चा करना चाहता है, और वह ऐसे कपल है जो है जो बच्चा अपेक्षित कर रहे हैं, तो जो पत्नियों के अंदर स्पर्म स्वाप्पिंग का सिन है वो कॉमेडी है, लेकिन हमारी परफारमेंस कॉमिक नहीं है।

करीना लेकिन कॉमेडी जोनरे को मेल सेंट्रिक माना जाता है, कितना अनफेयर मानती है आप इसे एक्ट्रेसेस के खिलाफ?
– गोलमाल जैसी मेल डोमिनेटिंग फिल्म मैं मेरा इतना जोरदार कैरेक्टर था डब्बू का, मेरा कैरेक्टर जो था वह कॉमेडी था और उस फिल्म में 5 मेल एक्टर्स थे, तो यह सिर्फ कहने सिर्फ कहने की बात है अगर देखा जाए तो आपको सिर्फ सही कैरेक्टर को चूस करना होता है, उसे निभाने का सही रास्ता चुनना होता है, रोहित ने सोचा होगा कि यह बेबो का कैरेक्टर है और वह उसे अच्छे से अच्छे से निभा पाएगी इसलिए उन्होंने मुझे यह कैरेक्टर ऑफर किया, उन्होंने यह नहीं सोचा होगा कि वह यह कर पाएगी कि नहीं।

करीना अपने अक्षय के साथ बहुत सारी फिल्में की है, और यह फिल्म आप उनके साथ पूरे 4 साल बाद कर रही है, कैसा महसूस कर रही है क्या बदलाव देखती है आप उनमें?
– आई थिंक अक्षय जो है मैंने सब से कहा है कि कहा है कि इंडस्ट्री में जो उनका फ़ेज़ चल रहा है वह बिल्कुल अमिताभ बच्चन की तरह है, उनका अभी यह गोल्डन पीरियड चल रहा है, और मुझे लगता है कि अक्षय से बेटर यह कोई डेज़र्व नही करता, क्योंकि जिस तरीके से उन्होंने काम किया है जितनी मेहनत और लगन के साथ वह इस पोजीशन पर आए हैं, मुझे नहीं लगता कि उनसे कोई बेटर है और ऑफ कोर्स हमारा रिश्ता तो तीस साल पुराना है।

करीना चमेली और ओमकारा में आपका रोल बहुत उम्दा था तो उसके बाद आपने ज्यादा लेयर के साथ एक्सपेरिमेंट क्यों नहीं किए?
– अगर देखा जाए तो जब वी मेट के बाद मैंने बहुत सारी कमर्शियल फिल्में की जो बिग बजट थी, अगर आप उन फिल्मों के टॉपिक को भी देखोगी जो कि मैंने शादी के बाद किए , जैसे कि वीरे दी वेडिंग, की एंड का और अब गुड न्यूज़, यह सब टॉपिक out-of-the-box है। की एंड का का में भी जो टॉपिक को हमने बताया, कि लोगों को अच्छा नहीं लगता यह कहना कि पति कुछ नहीं करता पति घर पर बैठकर खाना बनाता है, ऐसी बहुत सारी सिचुएशन है लाइफ में, तो यह वह टॉपिक है जिसके बारे में कभी बात नहीं की गई ,तो मैंने कोशिश की है कि मैं अपने रूल्स के साथ कमर्शियल जोनरामें एक्सपेरिमेंट करू।

करीना इस फिल्म में मदरहुड की बात की गई है तो हमारी सोसाइटी को देखा जाए तो यहां हमेशा औरतों पर प्रेशर रहता है कि उन्हें जल्दी प्रेग्नेंट होना है लाइक अगर करीना प्रेग्नेंट होना चाहती है तो यह वह डिसाइड नहीं करेगी नहीं करेगी बल्कि सोसाइटी डिसाइड करेगी, आपका इस बारे में क्या कहना है?
– देखिए हमारी फिल्म में तो ऐसा कुछ नहीं है इस फिल्म में तो दीप्ति का जो मेरा कैरेक्टर का है वह खुद बच्चा चाहती है, उसे तो बच्चा करना ही है, और यह पर्सन टू पर्सन डिपेंड करता है ,ऑफ कोर्स प्रेशर तो है, सोसाइटी से क्योंकि जो हमारे पुरानी ख्यालात के दादी दादा है वह उस बात पर चिपके रहते हैं, लेकिन आई थिंक आजकल हम औरतें जिस तरीके तरीके से काम कर रही है, पिछले इंटरव्यू में एक 7 मंथ प्रेग्नेंट औरत से मिली जो मेरा इंटरव्यू ले रही थी और मैं आज खुद एक 3 साल के बच्चे की मां हूं, तो आज सोसाइटी भी बदल रही है और औरतें भी, उनके फैसले बदल रहे हैं।

करीना इंडस्ट्री में आजकल काफी हिस्टोरिकल फिल्में बन रही है आप कौन सा हिस्टोरिकल कैरेक्टर प्ले करना चाहेंगी?
– मैं ऑलरेडी एक हिस्टोरिकल में काम कर रही हूं पहले वह शुरू हो जाए, जो सबसे बड़ा हिस्टोरिकल है , क्योंकि मुग़ल एंपायर में दाराशि और औरंगजेब पर बन रही है रही है, उससे बड़ा हिस्टोरिकल कैरेक्टर तो कोई नहीं होगा, उसमें जियानारा का कैरेक्टर में निभा रही हूं, मुगल हिस्ट्री में जियानारा का कैरेक्टर बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंट था, वही सबसे बड़ी वजह थी कि कि मुग़ल एंपायर कितना सक्सेसफुल हुआ, उस जमाने में शाहजहां ने जितने भी डिसीजन लिए वह सब जियानारा से पूछ कर लिए लिए, तो लेट सी सी उसकी जर्नी अभी तक शुरू नहीं हुई है लेकिन वह कैरेक्टर निभाने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं।

आपकी इस फिल्म की शूटिंग कब स्टार्ट होगी? और किन-किन लोकेशन पर?
– पूरे इंडिया में, हर एक हिस्टोरिकल कोने में ,फिल्म सिटी में सेट बनाए जा रहे है ।

करीना जो आपकी आपकी मूवी का नाम है गुड न्यूज़ और उसका टॉपिक, क्या आप और सैफ ने इस बारेमे कुछ डिस्कशन किया था या आप कभी भी अपनी फिल्मों के बारे में उनसे फिल्मों के बारे में उनसे चर्चा करती है? और इसके अलावा यह भी चर्चा है कि आप भी जल्दी गुड न्यूज़ देने वाली है?
– ऐसी कोई भी बात नहीं है, मैं एक बच्चे से काफी खुश हूं ,भगवान काफी दयावान है, और हम इस बात से काफी खुश है, इस परिवार को और आगे बढ़ाने का हमारा कोई प्लान नहीं है, हम हमारे काम को लेकर काफी बिजी है और हमें हमारी प्रोफेशनल लाइफ और फैमिली लाइफ को बैलेंस करना होता है, हमारी जो वर्क लाइफ है एक्चुली
सैफ ने मुझे कभी पूछा नहीं कि तुम कौन सी फिल्म कर रही हो, वह कभी पूछते नहीं है ना मैं कभी बताती हूं, उन्होंने सोचा होगा कि करण जोहर की पिक्चर है तो बेबो तो होगी ही उस फिल्म में ,इसमें पूछने वाली क्या बात है, उन्हें बस इस बात की चिंता रहती है कि तुम घर कब आ रही हो, वह बस चाहते हैं कि हमारे बच्चे को हमारा पूरा टाइम मिले, उसके अलावा सैफ ने हमेशा मुझे काम करने के लिए कहा है, मुझे काम करना ही चाहिए, और यही इंपॉर्टेंट है।

करीना अभी हाल ही में शर्मिला जी का 75 वा बर्थडे गुजरा है , आपने उनसे क्या सीख ली है?
– आई थिंक शर्मिला जी इंडस्ट्री के एक बहुत बड़े दौर को पेश करती है, साथ ही वह मॉडर्न भी है,और उनकी सोच भी बहुत अमेजिंग है, उन्होंने जिस तरीके से फैमिली को मेंटेन किया, वह एक परफेक्ट पत्नी थी ,परफेक्ट माँ थी, और जिस एलिगेंस और ग्रेस के साथ उन्होंने किया, आई थिंक वह काबिले तारीफ है और मैं हमेशा उनकी तरफ बहुत इज्जत और इंस्पिरेशन के साथ देखती हूं, इस सोच के साथ की आज की जनरेशन की औरतें भी उनकी तरह हो सकती है।

करीना गुड न्यूज़ के सेट सेट पर तैमूर भी आते थे ,आप कैसे अपनी प्रोफेशनल लाइफ और अपने बच्चे को बैलेंस करती है ? साथ ही क्या उन्होंने आपको शूट करते हुए देखा है ,और उस पर उनका क्या रिएक्शन था?
– तैमूर अभी काफी छोटा है कि वह किसी एक चीज पर ध्यान दें, वह आता है मेरे साथ शूट पर , इन फैक्ट अभी जो मैं लाल सिंह की शूटिंग कर रही थी, उसके लिए वह मेरे साथ ट्रैवल भी करता है, पंजाब, अमृतसर ,चंडीगढ़ के कई हिस्सों में हम थे, हालांकि वह सेट पर आता है पर ज्यादा रहता नहीं है, क्योंकि मेरी कोशिश रहती है कि वह दूर ही रहे इन सब चीजों से, आई थिंक वह समझता होगा कि यह सब शूटिंग का हिस्सा है लेकिन आखिर में यह सब क्या है, क्या नहीं है उसे यह सब समझता भी होगा। एंड ऑफ कोर्स यह सब बैलेंस करना डिफिकल्ट है, इसलिए मैं अपनी टाइमिंग्स को लेकर काफी पर्टिक्युलर हूं, जैसे कि आज भी मैंने अपनी टाइमिंग्स को पहले ही प्लान करके रख लिया था, कि इतना ही प्रमोशन करना है ,इससे ज्यादा नहीं करना है, मुझसे नहीं हो पाएगा, मैंने टाइम बताया था 12:00 से 4:00 , इस बीच आपको जो पूछना है जो जानना है वह आप जान लीजिए , 4:00 बजे के बाद मैं जा रही हूं अपने तैमूर के पास, क्योंकि आख़िर में उसे टाइम देना बहुत जरूरी है ,मैं भी कल ट्रेवल कर कर रही हूं, और शाम को मेरी कजिन की शादी है वहां पर, तो मैं भी काफी बिजी चल रही हूं, इस वजह से मुझे अपने टाइम को डिवाइड करना होता है, और वक्त को डिवाइड करने में मैं तो मास्टर हूं, एंड टाइमिंग्स को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हुँ।

करीना तो क्या आप शूटिंग के टाइमिंग को लेकर भी इतनी ही स्ट्रिक्ट है?
– मैं ज्यादातर 8 घंटा शूट प्रेफर करती हूं, कि जल्दी शुरू करें और शाम को जल्दी फ्री हो जाए।

करीना लोगों को लगता है कि स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म और कॉमेडी फिल्म्स में एक्टर्स को प्रिपरेशन की जरूरत नहीं होती ,आप क्या कहना हैं इस पर?
– आई थिंक इन्हीं फिल्मों में सबसे ज्यादा प्रिपरेशन लगता है, एंड इन फैक्ट हम सिर्फ क्रेडिट देते हैं उन लोगों को जहां इंटेंस शॉट होता है, जहां ग्लिसरीन लगती है, जहां आंखों से आंसू आते हैं, लेकिन कॉमेडी जो है वह सबसे डिफिकल्ट है, इन फैक्ट अक्षय जो करते हैं वह सबसे टफफेस्ट चीज है, क्योंकि टाइमिंग को मैच करना सामने बैठे इंसान को हँसाना, यह देखना थी यह गैग आखिर में काम कर भी रहा है या नहीं, इन फैक्ट वह तो ज्यादा क्रेडिट डिजर्व करते हैं अपनी एक्टिंग के लिए।

करीना टाइम के साथ-साथ गुड न्यूज़ की भी डेफिनेशन की चेंज हो रही है ,तो आपके लिए आखिर में गुड न्यूज़ क्या है ,लाइक डेली बेसिस में आप किन चीजों से खुश होती है?
– मैंने हमेशा छोटी छोटी चीजों में अपनी खुशी ढूंढी है ,जैसे कि आज मैं यह हलवा खा रही हूं मेरे लिए यह खुशी की बात है, जो मेरी कुक ने बनाया है ,खुशी की बात है भाई, घर पर हलवा बना है हम भी खा लेंगे, मैं घर पर हूं ,अपने बच्चे के साथ हूं ,यही छोटी-छोटी चीजें मुझे खुश कर देती है, जो समय में तैमूर के साथ बिताती हूं वह समय मुझे खुश कर देता है, वह मेरा टाइम होता है, और मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर पाऊं इन लोगों के साथ, इसी में ज्यादातर प्रेफर करती हूं कि हफ्ते में 4 दिन काम करूं ,बाकी बचे हुए 3 दिन में अपनी फैमिली के साथ स्पेंड कर पाऊं, और वह वक्त सिर्फ हमारा हो। यही छोटी-छोटी चीज है , इंसान को खुश करती है, जैसे की कल मेरे भाई की सगाई है, यह भी खुशी की बात है, एंड वह कोई बड़ी पार्टी नही रख रहे है, बलकी कुछ छोटा कर रहे है, तो में इसलिए भी खुश हूँ की फैमिली से मिलने का वो वक़्त आ गया है, जब मुझे उनके साथ टाइम स्पेंड करने मिलेगा, क्योंकि मुझे ज्यादा समय नही मिलता है उन लोगो के साथ।

हमने सुना था की सैफ तैमूर को स्विमिंग भी सिखाने के लिए ले जा रहे है?
– जी सैफ एक बहुत एक पिता है, वो कभी किसी बात को नही भूलते, तैमूर के खाने का भी अच्छेसे ख्याल रखते है, और तैमूर बच्चा है, उसे पता होता है की वो किसीको मिस कर रहा है, मम्मा हो या पापा हो, लेकिन वो डरता किसीसे नही है, हम दोनो बहुत कोशिश करते है की वो हमसे थोड़ा तो डरे, और मेरे लिए तो यह बहुत मुश्किल है, क्योंकि जब भी में उस डांटती हूँ, मुझे बहुत बुरा लगता हौ, इसलिए में हमेशा सैफ को कहती हूँ की आप आगे जा कर बोलिये, उनके तो तीन बच्चे है, उन्होंने तो सिखा है, और कहा जाता है कि पापा हमेशा स्ट्रिक्ट होते होते हैं, जो कि सैफ होने की कोशिश कर रहे हैं। मैं कोशिश करती हूं कि मैं स्ट्रिक्ट बनूं लेकिन मुझ से नहीं हो पाता।

करीना यह सब चीजें और शूटिंग के दौरान भी ,काफी स्ट्रेस भरा माहौल होता है ,तो आप अपने आपको डिस्ट्रेस कैसे करती है?
– मेरा डिस्ट्रेस यह है कि मैं अपने टाइम को स्विच ऑफ कर देती हूं, मैं बाहर नहीं जाऊंगी ,पार्टी अटेंड नहीं करूंगी ,किसी का सोशल इवेंट नहीं करूंगी, ट्रायल्स नहीं करूंगी या स्क्रीनिंग्स नहीं करूंगी , इसलिए मैं ज्यादातर वहां दिखती नहीं हूं। क्योंकि मेरे लिए वह यह समय होता है कि काम किया ,घर पर आए और अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें, क्योंकि जब मैं अपनी फैमिली के साथ होती हूं, मुझे लगता है तभी मैं सबसे ज्यादा डिस्ट्रेस रहती हूँ।

करीना आपने अभी-अभी एक रेडियो शो भी एंकर किया है, जिसमें शर्मिला जी भी इनवाइटेड थी, किस चीज में आपको उस रेडियो शो को एंकर करने के लिए मोटिवेट किया?
– वह शो काफी स्पेक्टाकुलर है , औरतों को आखिर किस चीज की जरूरत है? इस टॉपिक पर कभी कोई रेडियो शो इससे पहले हुआ नहीं है, और जिस तरीके से अलग-अलग कहानियां हमने हमारे शो पर सुनाई, और जो लोग आए हमारे शो पर, और दिल खोल कर बात की बात की, चाहे वह सोनाली बेंद्रे हो या लिसा रे हो, सबके एक्सपीरियंस और यह शो एक्चुली हमारे देश की औरतों को इंस्पायर कर रहा है, यही तो हमें उन्हें बताना था, इसलिए यह शो इतना बड़ा सक्सेस है, और इसीलिए हमने इसका सीजन टू लाने की कोशिश की है पर मुझे पूरा भरोसा है कि इसका सीजन 3 भी आएगा, क्योंकि लोग एक्चुली इन औरतों की बात सुन रहे हैं की इंपॉर्टेंट टॉपिक्स पर इन लोगों की राय क्या है, जैसे कि शर्मिला जी ने खुलकर बात की मदर इनलॉ होना कैसा होता है, सोनाली ने सेल्फ लव के में बात की जैसे खुद को कैसे प्यार किया जाए जब आप अपने लाइफ में इतनी सारी चीजों से गुजर जाते हो, तापसी ने औरतों की सुरक्षा के बारे में बात की, तो यह वही टॉपिक है जो कि हमें समाज के सामने लाने थे, इसलिए मैंने यह शो किया और मुझे इसमें काफी मजा आया, और मुझे बहुत गर्व है कि मैं इसकी होस्ट थी।

तो सैफ को कब देखा जा सकता है आपके शो पर?
-सैफ का भी रोल है इसमे, वो फाइनल एपिसोड मे आयेंगे।

करीना कभी ऐसा होता है कि तैमूर की फोटोस खींच ली जाती है, हमेशा तैमूर पर उनकी नजर नजर होती है ,हालांकि वह तो बच्चा है ,उसे यह सब नहीं समझता लेकिन आपको यह चीज कितने हद तक परेशान करती है?
– जाहिर सी बात है कि हमें वह सब पसंद नहीं है, हम उसकी इतनी प्रशंसा नहीं करते, लेकिन हम लोग उनमें से भी नहीं है जो अपने बच्चे का मुंह छुपाए और उसे दूर रखें, वह इस दुनिया में रहता है और एक ना एक दिन तो उसे इन सब चीजों का सामना करना ही है, तो होप्फुल्ली हम उसे सही रास्ता दिखा कर उसे एक अच्छा इंसान बनाएं, बस इतना ही कहना चाहूंगी कि हम उसे सही रास्ता दिखा रहे हैं ,सही एटीट्यूड बता रहे हैं, ताकि वह इन सब चीजों का सामना पॉजिटिवली कर सके श, और डिजिटल एज में तो हम रहे ही रहे हैं, हमारे पास कोई चॉइस नहीं है, और वह बहुत फ्रेंडली भी है ,उसे तो पता भी नहीं हो रहा होता कि आखिर यह हो क्या रहा है, उसे कोई हाय बोल दे तो वह भी हाय तो वह भी हाय बोल देता है , वह इतना ज्यादा मासूम है, वह एक बच्चा है और अपना समय इंजॉय करता है।

करीना आप दो दशकों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, काफी चेंज भी आए हैं हमारी इंडस्ट्री में में ,तो आप कैसे इन चेंज को अडॉप्ट कर रही है?
– मेरी मानी जाए तो मुझे नहीं लगता कि आज तक किसी भी हीरोइन का कैरियर इंडस्ट्री में दो दशकों से ज्यादा चला है, अट लीस्ट हमारे इंडिया में तो नहीं हुआ है कभी, हम अक्सर हॉलीवुड में देखते हैं कि शादी के बाद, बच्चे के बाद ,जब आप बूढ़े हो बूढ़े हो जाते हो पर फिर भी आपका करियर अच्छा चल रहा होता है, लेकिन मैंने हमेशा यही सोचा है कि मेरे फैसले ही मेरे करियर को आगे बढ़ाएंगे और मैं हमेशा खुद को रिइन्वेंट करती रहती हूं, मैंने हमेशा खुद पर विश्वास रख कर आगे बढ़ने की कोशिश की है।

करीना पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में कांस्प्रन्सी फिल्मे बन रही है, जैसे की नाम शबाना, मरदानी ,तो आने वाले समय में क्या आपको इस तरह की फिल्मों में देखा जा सकता है?
– यस, ऑफ़ कोर्स, मैं इस तरीके की फिल्में करने के लिए हमेशा रेडी रहती हूं। मुझे एक थ्रिलर करनी है ,मैं कब से सबको कह रही हूं कि मुझे थ्रिलर करनी है, क्यों कि तलाश के बाद मैंने कभी कोई थ्रिलर फिल्म कि नहीं, काफी टाइम हुआ है, तो एक इंटरेस्टिंग थ्रिलर में जरूर काम करना चाहूँगी।

करीना क्या आपका डिजिटल में आने का कोई प्लान है ,जैसे कि सैफ अभी सेक्रेड गेम्स गेम्स में आए?
– हां हां अभी देखा जाए तो सैफ ने जो किया है वह काफी ग्रेट है, सैक्रेड गेम्स, यह फिल्मों के लिए काफी बड़ा कंपटीशन है, क्योंकि यही से वेब सीरीज की शुरुआत हुई और यही इंडिया को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर लेकर है, तो देखते हैं अभी तक तो कोई प्लान नहीं है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह काफी बड़ा फैसला होगा।

और फिल्म प्रोडक्शन के बारे में आप क्या क्या कहना चाहेंगी, क्या आप भी अपना फिल्म प्रोडक्शन शुरू कर रही है?
– या घर में मेरा खुद का एक प्रोडक्शन है , तैमूर और यह घर, फिल्म प्रोडक्शन में इतना तामझाम है मुझे नहीं लगता कि मैं वह कर पाऊंगी, एंड आई थिंग सैफ एक बहुत ब्रेव एक्टर है, उनकी चोइसेस् काफी ब्रेव है, मैं हमेशा कहती हूं कि इंडस्ट्री में 100 सुपरस्टार आ जाएंगे लेकिन कोई दूसरा सैफ नहीं आ पाएगा , क्योंकि सैफ का जो दिमाग है वह काफी अलग किस्म से सोचता है, जिस तरीके से उन्होंने अपनी चोइसेस् ली है, २५ साल तक इंडस्ट्री में कॉमर्शियल फिल्म करने के बाद, सैकरेड गैमस् जैसा कुछ करना , काफी बाद फैसला है, एंड आई थिंक उनकी चॉइसेज काफी डिफरेंट है, चाहे वह लाल कप्तान हो, उन्होंने कभी बॉक्स ऑफिस के बारे में नहीं सोचा, तानाजी तो उनकी बहुत बड़ी कमर्शियल है जो बहुत बड़ी हिट होगी, उनका रोल उसमें बहुत अच्छा है और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, वह एक बहुत अच्छे और अलग एक्टर होने के लिए पहचाने जाते हैं।

करीना कहा जाता है कि बचपन में जो बच्चों की हॉबीज होती है उससे माता-पिता यह यह अंदाजा लगा लेते हैं कि बड़े होकर वह क्या बनेंगे, क्या आपको भी तैमूर के बारे में ऐसा कुछ लगता है?
– नहीं ऐसा कुछ नहीं है। अभी तो वह सिर्फ अपनी मां और पापा के साथ टाइम स्पेंड करना चाहता है, अभी इन सब के बारे में कहना बहुत जल्दी होगा, और मैं और सैफ, उस तरीके के इंसान नहीं है, हम कभी कोई प्रेशर नहीं डालते किसी भी चीज के लिए, उसकी मर्जी है कि उसे बड़े होकर एक्टर बनना है या बड़े होकर क्रिकेटर बनना है या कुछ और, उसे जो करना है वह वह कर सकता है, अभी तो इन सब चीजों के लिए वह बहुत छोटा है सिर्फ 3 साल का है।

करीना आपके रेडियो शो में रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और नीतू मैम को कब देखा जा सकता है?
– सीजन 3 में उन्हें ले आएंगे ,अभी सिर्फ पटौदी फैमिली को लाया गया है।

करीना अपने अपने शो में वुमन सेफ्टी के बारे में भी बात की, तो आपका क्या कहना है इस बारे में?
– आई थिंक की वुमन सेफ्टी बहुत इंपॉर्टेंट है, आज हमारे इंस्टिट्यूशन पुलिस उनका बेस्ट दे रहे हैं, लेकिन हां वुमन की सेफ्टी के लिए औरत को ही ब्लेम करना गलत बात है, कि हां रात के 10:00 बजे के बाद बाहर नहीं जाना चाहिए, रात के 10:00 बजे के बाद यह नहीं पहनना चाहिए, ऐसी लाइफ तो हम नहीं जी सकते ना, सेफ्टी के बारे में बेशक डीटीसी बस पर कैमरा, यह सब सिस्टम हर जगह होना चाहिए , कोशिश ऑफ कोर्स जारी है, लेकिन अगर इसकी बड़ी तस्वीर देखी जाए तो, बड़े शहरों की बात न्यूज़पेपर तक पहुंच जाती है, छोटे शहरों की बात तो आगे आती ही नहीं, तो यही मैं कहने की कोशिश कर रही हूं, हम दिल्ली शहर की बात बता रहे हैं, अगर दिल्ली में ही ऐसा होता है तो मैं सोच भी नहीं सकती कि गांव-गांव में क्या होता होगा, कि कैसे हम हमारी औरतों को प्रोटेक्ट करें को ।

अक्षय भी वुमन सेफ्टी के बारे में हमेशा संदेश देते रहते हैं, आपका क्या ख्याल है कि वूमेन सेफ्टी स्कूलों से शुरू होती है?
– ऑफ कोर्स, स्कूल में जिस तरीके से लड़कों के माइंडसेट को बनाया जाए, उन्हें जिस तरीके से ट्रीट किया जाए, सबसे पहले तो आदमी और औरत को इक्वली ट्रीट किया जाए , अगर वह होगा बचपन से ही लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं हो, तो वहीं से वह माइंड सेट पर रिस्पेक्ट शुरू होगा, इन फैक्ट यही सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट है।

करीना किसी भी औरत की लाइफ में उसकी प्रेगनेंसी की बात सबसे बड़ी गुड न्यूज़ होती है, तो आपकी अपनी पर्सनल लाइफ में यह गुड न्यूज़ जब आई तो आपकी क्या भावनाएं थी, और आप ने सबसे पहले किस के साथ शेयर की पहले किस के साथ शेयर की ?
– मैंने यह गुड न्यूज़ सबसे पहले सैफ के साथ शेयर की, एंड जाहिर है कि हम बहुत एक्साइटेड थे, हमें हमारी फैमिली स्टार्ट करनी थी, हमने साथ में डिसीजन लिया था कि हम यह फैमिली स्टार्ट करेंगे, एक पति और पत्नी में अंडरस्टैंडिंग होनी चाहिए कि अब उन्हें अपनी फैमिली स्टार्ट करनी है, तो यह एक काफी ग्रेट न्यूज़ थी थी, और मैं बहुत खुश थी कि मैं प्रेग्नेंट हूं, मेरे लाइफ का बहुत बेस्ट टाइम था, जहां मैं कुछ भी खा सकती हूं और कुछ भी कर सकती हूं।

करीना सत्ताविस को आप की फिल्म गुड न्यूज़ रिलीज हो रही है जो कि बेशक बहुत बड़ी हिट होगी, उसके 7 दिन पहले आपके पसंदीदा एक्टर सलमान का ‘ दबंग 3 ‘ भी रिलीज हो हो रही है, आपका उस बारे में क्या कहना है?
– आई एम शुअर् की सलमान दबंग है और उनके जैसा कोई नही, वह अमेजिंग है, और में भी दबंग का हिस्सा रह चुकी हूँ, एंड आई थिंक वह बहुत बड़ी हिट होने वाली है, मुझे पूरा भरोसा है कि सलमान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे उनकी फिल्म के आने का और मैं भी सलमान की बहुत बड़ी फैनहूँ, यह एक फैमिली की बात है और आई होप कि यह बहुत बड़ी हिट हो।

करीना आप अपनी लाइफ से क्या चाहती है?
– यह सवाल तो काफी ट्रांजित है कि मैं अपनी लाइफ से क्या चाहती हूं! बस गुड हेल्थ एंड हैप्पीनेस, और क्या चाहिए जिंदगी से!

Leave A Reply

Your email address will not be published.