
सबसे लोकप्रिय और सफल भारतीय सुपर हीरो के रूप में प्रसिद्ध, ऋतिक रोशन ने अपनी होम फ्रेंचाइजी की दूसरी और तीसरी किस्त में एक सुपरहीरो क्रिश की भूमिका में एक बेहद मुश्किल किरदार पेश किया और वह एक घरेलू नाम बन गए।
सुपर हीरो अवतार में ऋतिक रोशन ने अपने आकर्षण के साथ लाखों दिल जीत लिए जिसमें बुराई के खिलाफ लड़ कर, वह विजयी होकर सामने आए है। आज, हम क्रिश 3 की रिलीज़ के 7 साल का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिश का एक एनीमेशन साझा किया है और लिखते है,
“The human must rise.
The reason is the experience itself.”
K.R.R.I.S.H #krrish
https://www.instagram.com/p/CHDX_fenh2b/?utm_source=ig_web_copy_link
ऋतिक के किरदार से जुड़ी हर चीज ट्रेंड बन गई – चाहे वह उनका हेयरस्टाइल हो, केप हो और यहां तक कि उनका ब्लैक मास्क भी ट्रेंड में शामिल हो गया था। क्रिश फ्रैंचाइज़ की सफलता के साथ, निर्माता चौथी किस्त की योजना बना रहे हैं और प्रशंसक अपने सुपर हीरो की वापसी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं!
