Hrithik Roshan ने ‘Super 30’ की नई झलक के साथ प्रशंसकों को दिया सरप्राइज, ट्रेलर 4 जून को होगा रिलीज!
बॉलीवुड के सुपरस्टार Hrithik Roshan ने अपनी आगामी फिल्म ‘Super 30’ का एक नया पोस्टर जारी किया है जिसमें Hrithik गर्व के साथ अपने छात्रों के पीछे खड़े हुए नज़र आ रहे है और यह एकमात्र झलक कई कहानियां बयां कर रही है।
हाल ही में ‘Super 30’ से अपनी जीत की कहानी पेश करते हुए, Hrithik Roshan ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रतीक्षित दर्शकों के लिए पोस्टर साझा करते हुए लिखा,”हक़दार बनो! #Super30Trailer coming on June 4″
Haqdaar bano! #Super30Trailer coming on June 4.@mrunal0801 @nandishsandhu @TheAmitSadh @teacheranand @Shibasishsarkar #SajidNadiadwala @RelianceEnt @NGEMovies @PicturesPVR @super30film @ZeeMusicCompany pic.twitter.com/iVolaI8Unh
— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 2, 2019
फ़िल्म के इस नवीनतम पोस्टर में Hrithik के रफ़ लेकिन दिलचस्प लुक ने निश्चित रूप से प्रशंसकों उत्साहित कर दिया है। फिल्म ‘Super 30’ गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है, जो बिहार में आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं और फ़िल्म में Hrithik Roshan शिक्षक की भूमिका निभा रहे है।
चीन में अपनी फिल्म “काबिल” के रिलीज के लिए हाल ही में चीन का दौरा करने वाले अभिनेता ने साझा किया ‘Super 30’ एक ऐसी फ़िल्म है जो शिक्षा और शिक्षकों की शक्ति और मूल्य के बारे में बात करती है। और मुझे लगता है कि चीन और भारत के बीच एक ओर समानता है क्योंकि ये दोनों देश शिक्षकों को बहुत सम्मान देते हैं। शिक्षक इन दोनों दुनियाओं में सामाजिक श्रृंखला में सबसे ऊपर हैं। ”
पोस्टर के साथ दर्शकों को उत्साहित करने के बाद, अब प्रशंसक इसके ट्रेलर के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही Hrithik Roshan ने अपने रोमांचक पोस्टर के रिलीज के साथ निश्चित रूप से अपने प्रशंसकों को इस सप्ताहांत सबसे अच्छा उपहार दिया है।
सुपरस्टार Hrithik Roshan अक्सर अपनी विभिन्न फिल्मों में अपने शानदार भूमिका के साथ दर्शकों और आलोचकों को सरप्राइज करते आये है। अभिनेता वर्तमान में अपनी अगली फिल्म, ‘Super 30’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक गणितज्ञ की भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म 12 जुलाई, 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
