टाइगर कम उम्र के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं जो एक फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर सकते हैं”,अहमद खान ने बागी 3 के सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ पर किया साझा।

निर्देशक अहमद खान इस हफ्ते फ़िल्म रिलीज से पहले, अपनी बागी 3 की टीम के साथ सभी के होश उड़ाने के लिए तैयार हैं। बागी फ्रैंचाइज़ी के प्रमुख अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने पर निर्देशक बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं।
आज टाइगर का जन्मदिन है और इस विशेष दिन को चिह्नित करते हुए, निर्देशक अहमद खान को लगता है कि धमाकेदार एक्शन दृश्यों के लिए अभिनेता सर्वश्रेष्ठ है और इसलिए वह फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने वाले एकमात्र सबसे कम उम्र के अभिनेता है।
बागी 3 के प्रमुख अभिनेता के बारे में अधिक बात करते हुए, *निर्देशक अहमद खान ने साझा किया*,”मैं हीरो को हीरो की तरह बनाने में विश्वास करता हूं और टाइगर कम उम्र के अभिनेताओं में से एकमात्र अभिनेता हैं, जो एक फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर सकते हैं। हम सभी इसके लिए बहुत उत्साहित है।”
टाइगर श्रॉफ एक ऐसे अभिनेता है जो फिल्म फ्रेंचाइजी का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर चुके हैं और बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर हिट देने में सफ़ल रहे है। बागी 3 में भी, टाइगर श्रॉफ ने कुछ होश उड़ा देने वाले एक्शन सीक्वेंस को अंजाम दिया हैं, जिसकी केवल कल्पना की जा सकती है लेकिन अभिनेता ने फ़िल्म में इसे बेहद सरलता के साथ निभाया है।
वर्तमान में, बागी 3 की टीम फ़िल्म के प्रचार में व्यस्त है। दुनियां यह देखने के लिए जिज्ञासु है कि रोनी अपने एक्शन के साथ दुनिया को कैसे संभालते है और सबसे बड़ा रोमांच देखने के लिए उत्साहित है।
—
