FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

हीरोपंती 2 के सबसे बड़े और खास एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग होगी रूस में!

0 251

अहमद खान द्वारा निर्देशित साजिद नाडियाडवाला की हीरोपंती के दूसरे सीक्वल ने मार्च में मुंबई में एक छोटा शेड्यूल शुरू किया था और टीम अब रूस में अपना दूसरा शेड्यूल शुरू करने के लिए तैयार है। टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत यह टीम अगले महीने मॉस्को में और उसके बाद रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में शूटिंग शुरू करेगी।

घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, “टीम मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में प्रमुख एक्शन दृश्यों और एक गाने को शूट करने की योजना बना रही है। टीम वहां की स्थानीय टीम के साथ परफेक्ट लोकेशन तलाश रही है। हम इस लार्जर दॅन लाइफ एक्शन दृश्यों को चित्रित करने के लिए कई स्टंट डिजाइनरों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं और उनमें से एक मार्टिन इवानो हैं, जो स्काईफॉल (2012), द बॉर्न अल्टीमेटम (2007) और द बॉर्न सुपरमेसी (2004) में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।”

सूत्र ने आगे कहा, “साजिद सर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि टीमों के रूस जाने से पहले सभी क्रू मेंबर्स का टीकाकरण किया जाए।”

हीरोपंती टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म थी जहां नाडियाडवाला ने उन्हें दुनिया के सामने लॉन्च किया था और अब हीरोपंती 2 के साथ हम पता चल रहा हैं कि इस का एक्शन बहुत स्लिक और स्टाइलिश होगा। कोई भी यह जादू देखने के लिए बेताब होगा, जो गुरु-शागिर्द की जोड़ी ने एक बार फिर बड़े पर्दे के लिए बनाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.