FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अपने प्रतिष्ठित लोगो में बदलाव लाते हुए, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने जागरूकता बढ़ाते हुए एक अनोखे तरीके से सामाजिक दूरी को दिया बढ़ावा!

0 471

महामारी के कारण पूरे विश्व थम सा गया है, वही बॉलीवुड दर्शकों के बीच अपने तरीके से सामाजिक दूरी को बढ़ावा दे रहा है और अब इस सूची में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट का नाम शामिल हो गया है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट टीम ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”Love yourself & your loved ones! Let’s practice Social Distancing.
#StayHome #StaySafe #StayHealthy
.
#SajidNadiadwala, @wardakhannadiadwala & the entire #NGEFamily urges y’all to stay home & take necessary precautions.
.
.
#NGE #socialdistancing #health #safety #family”

इस तस्वीर में दिखाया गया है कि कैसे सामाजिक दूरी को बढ़ावा देने के लिए नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के मूल लोगो बदल दिया गया है जिसमें दो लोग एक दूसरे से दूरी पर खड़े नजर आ रहे है।

इस लोगो में दो व्यक्ति के बीच में “सामाजिक दूरी” लिखा हुआ है। यह सराहनीय है कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा यह एक अनूठा विचार पेश किया गया है।

अब सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र जरिया है जिसकी मदद से हम सभी एक बार फिर से अपने दिनचर्या में वापस लौट सकते हैं। इस महामारी ने वास्तव में पूरे विश्व की दशा ही बदल दी है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट कभी भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम नहीं रही है फिर चाहे एक्शन फ्रेंचाइजी बागी की बात करें या फिर बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी हाउसफुल की; वही आने वाले दिनों में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बच्चन पांडे, हीरोपंती 2, कभी ईद कभी दीवाली जैसी फिल्मों के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.